टॉलीवुड

Anushka Shetty Birthday : Prabhas के लिए अपनी शादी तक तोड़ चुकी हैं Anushka Shetty! ये थी बड़ी वजह

साउथ एक्ट्रेस और 'बाहुबली' की देवसेना अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) का नाम हमेशा से ही सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ जुड़ता रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का, प्रभास के लिए एक बार अपनी शादी तक तोड़ चुकी हैं और उसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 2:51 PM IST
Prabhas के लिए अपनी शादी तक तोड़ चुकी हैं Anushka Shetty
Prabhas के लिए अपनी शादी तक तोड़ चुकी हैं Anushka Shetty

साउथ एक्ट्रेस और एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने साउथ इंडस्ट्री को कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में हुआ था। अनुष्का ने अपने बेहतरीन अभिनय और दमदार किरदारों से फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया, जहां उनको साउथ की क्वीन कहा जाता है। आद के समय में कई स्टार्स और निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते थे। इतना ही नहीं उनके फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रखते हैं। इसी के चलते वो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।


दोनों को हमेशा साथ देखना चाहते हैं फैंस

प्रभास और अनुष्का की जोड़ी बॉक्स ऑफिस से लेकर रीयल लाइफ में भी काफी फेमस है और काफी पसंद की जाती है। फैंस भी दोनों को हर फिल्म में साथ ही देखने की उम्मीद करते हैं। हालांकि, कभी-कभी उनकी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है, लेकिन फैेंस आज भी इस बात की आस लगाता है कि दोनों एक दी शादी के बंधन में जरूर बंध जाएंगे। हालांकि, अपने रिश्तों को लेकर दोनों स्टार्स हमेशा चुप ही रहे।

यह भी पढ़ें: Hansal 2.0 : Badshah के 'हसल 2.0' में MC Square ने मारी बाजी!


फिल्म प्रमोशन के लिए उठाया था ये बड़ा कदम

बता दें कि प्रभास ने फिल्म 'बाहुबली' के लिए तीन सालों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वो चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। बताया जाता है कि जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया और ऐसा होने नहीं दिया, क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का का ध्यान 'बाहुबली' से हट कर शादी की तरफ मुड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Abdu-Archana की लड़ाई ने 'Bigg Boss' फैंस के बीच खड़ कर दी दीवार!

Updated on:
7 Nov 2022, 2:51 PM IST
Published on: