टॉलीवुड

Coolie Teaser Release: ‘कुली’ बने रजनीकांत, 3 मिनट 16 सेकंड में दिखा एक्शन का जबरदस्त धमाका

रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग मूवी ‘कुली’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर देख थलाइवा फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। ‘जेलर’ और ‘लाल सलाम’ के बाद अब रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का नाम भी चर्चा में आ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2024, 6:07 PM IST
Rajinikanth New Movie ‘Coolie’ Teaser Release
Rajinikanth New Movie ‘Coolie’ Teaser Released

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का टाइटल टीजर रिलीज कर दिया गया है। ‘कुली’ से पहले मूवी का नाम 'थलाइवर 171' था लेकिन अब इस नाम को ही फाइनल कर दिया गया है।

'थलाइवर 171' बन गई ‘कुली’

फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने रजनीकांत के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया। लोकेश ने सोमवार को ट्विटर पर फिल्म का 3 मिनट 16 सेकंड का टाइटल टीजर शेयर किया। इसका पहले टाइटल 'थलाइवर 171' था। अब इस मूवी का नाम 'कुली' है।

सोने की चेन से पिटाई करते दिखेंगे रजनीकांत

टीजर में ढेर सारे लोग एक फैक्ट्री में सोने की चेन से लेकर घड़ियों तक का काम करते दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक को फोन आता है कि एक आदमी ने सिक्योरिटी में सेंध लगाई है। इसके साथ ही वहां रजनीकांत की एंट्री होती है और वह धमाकेदार एक्शन के साथ उन गुंडों की पिटाई करते हैं। 3 मिनट और 16 सेकेंड के इस टीजर से ये बात पक्के तौर पर कही जा सकती है कि रजनीकांत सोने की तस्करी करने वाले खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखाई दे सकते हैं।

देखें टीजर:

Updated on:
23 Apr 2024, 6:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा