टॉलीवुड

खत्म हुआ इंतजार, बॉबी देओल की Daku Maharaj हिंदी में होने जा रही है रिलीज, इमरजेंसी-आजाद’ का बिगाड़ेगी खेल

Daku Maharaj Hindi Release Date: बॉबी देओल की साउथ इंडियन फिल्म डाकू महाराज लोगों को काफी पसंद आ रही है। अब इसे हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। इसकी रिलीज डेट आ गई है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2025, 12:10 PM IST
daku maharaj hindi release date starring Bobby deol and Nandamuri Balakrishna 

Daku Maharaj Hindi Release Date: तेलुगू फिल्म ‘डाकू महाराज’ जल्द ही हिंदी में रिलीज होगी। इसमें अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, उर्वशी रौतेला ने अहम भूमिका निभाई है।

डाकू महाराज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण, प्रज्ञा जायसवाल, उर्वशी रौतेला स्टारर ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल रही और 10 दिनों में दुनिया भर में 165 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। जय विरात्र एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सहयोग से फिल्म रिलीज होगी।

डाकू महाराज हिंदी रिलीज डेट 

शानदार सितारों से सजी ‘डाकू महाराज’ हिंदी भाषी क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। नंदमुरी बालकृष्ण की मुख्य भूमिका वाली मसाला एंटरटेनर का हिंदी वर्जन 24 जनवरी को रिलीज होगा। साउथ में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद ‘डाकू महाराज’ के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर 24 जनवरी को हिंदी डब रिलीज की घोषणा की है। 'डाकू महाराज' एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जिसे साउथ के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

हिंदी रिलीज को लेकर उत्सुक अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा, "प्रशंसकों से मिला प्यार और प्रतिक्रिया वाकई बहुत ही शानदार रही। ‘डाकू महाराज’ मेरे दिल के बहुत करीब की फिल्म है और मैं रोमांचित हूं कि यह अब पूरे भारत में दर्शकों तक पहुंच रही है। मैं हिंदी भाषी प्रशंसकों को भी शानदार अनुभव कराना चाहता हूं उनकी प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

Updated on:
23 Jan 2025, 12:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा