टॉलीवुड

थलपति विजय- तृषा कृष्णन पर अभिनेता ध्यान श्रीनिवासन ने कसा तंज! CM पद की शपथ पर दिया बड़ा बयान

Dhyan sreenivasan On Vijay Thalapathy: मलयालम अभिनेता ध्यान श्रीनिवासन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय और तृषा कृष्णन पर मजेदार तंज कसा है। ध्यान ने मजाक में कहा कि वह अगले 15 सालों में मुख्यमंत्री बनेंगे और नव्या नायर से तृषा की तरह ही पहली लाइन में बैठकर आंसू बहाने को कहा। इसी पर एक्ट्रेस नव्या नायर ने भी शानदार जवाब दिया।
2 min read
Jul 17, 2026
Dhyan sreenivasan takes a dig at vijay thalapathy and trisha krishnan Viral cm Oath Ceremony Moment
अभिनेता ध्यान ने विजय और तृषा पर दिया बयान

Dhyan Sreenivasan Dig on Vijay and Trisha: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिंदास, बेबाक और हाजिरजवाब स्टार्स की जब भी बात आती है, तो मलयालम अभिनेता ध्यान श्रीनिवासन (Dhyan Sreenivasan) का नाम सबसे ऊपर आता है। अपनी फिल्मों के साथ-साथ ध्यान अपने कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर और अपने बड़े बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान ध्यान ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार उनके निशाने पर कोई और नहीं, बल्कि तमिलनाडु के सुपरस्टार और नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय (Vijay) और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहे जाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) थीं।

जब थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, तो उस ऐतिहासिक पल की हर तरफ चर्चा हुई थी। अब कुछ महीनों बाद उसी को लेकर ध्यान श्रीनिवासन ने बेहद मजाकिया अंदाज में अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा कर दिया और थलपति विजय- तृषा कृष्णन पर तंज भी कसा है।

एक्टर ध्यान श्रीनिवासन ने कसा विजय-तृषा पर तंज?

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ध्यान ने हंसते हुए कहा, "पिछले कुछ दिनों से मैं फिल्मों से ज्यादा विज्ञापनों और स्टेज शोज पर ध्यान दे रहा हूं। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया में एक स्टेज शो के दौरान जब मुझे पता चला कि विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो मैंने भी तुरंत फैसला कर लिया कि अगले 15 वर्षों में मैं भी मुख्यमंत्री बनूंगा!"

ध्यान ने आगे अपने करीबी दोस्त और अभिनेता अजू वर्गीस की टांग खींचते हुए कहा, "जब मैंने अजू को यह बात बताई, तो उसने मुझे फोन किया और कहा- 'अरे भाई, सीधे मुख्यमंत्री बनने का सपना मत देखो। पहला कदम उठाओ और AMMA (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) के अध्यक्ष बनो। इसके बाद थोड़ा दान-पुण्य करना, लोगों का दिल जीतना और फिर सीएम की कुर्सी का सोचना।'"

तृषा कृष्णन के 'वायरल मोमेंट' पर नव्या नायर संग मस्ती

मस्ती का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। ध्यान ने स्टेज पर मौजूद खूबसूरत एक्ट्रेस नव्या नायर (Navya Nair) के साथ बातचीत करते हुए थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह का जिक्र किया। आपको याद ही होगा कि उस समारोह में तृषा कृष्णन एक बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनकर पहली पंक्ति में बैठी नजर आई थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

इसी पल पर चुटकी लेते हुए ध्यान ने नव्या से कहा, "भले ही तुम शादीशुदा हो और तुम्हारा एक बेटा भी है, लेकिन मेरी एक इच्छा है। जब मैं मुख्यमंत्री बनकर शपथ लूंगा, तो मैं उम्मीद करता हूं कि तुम भी तृषा की तरह पहली लाइन में साड़ी पहने, आंखों में खुशी के आंसू लिए बैठी होगी।"

नव्या ने दिया एक्टर ध्यान को जवाब

नव्या नायर ने भी इस मजाक को बेहद शानदार तरीके से आगे बढ़ाया और जवाब दिया, "चिंता मत करो ध्यान! जब तुम मुख्यमंत्री बनोगे, तो मैं तुम्हारी पसंद के अनुसार हरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी और हीरे का हार पहनकर आऊंगी। मैं पहली रो में बैठकर आंखों में आंसू लिए तुम्हारे लिए जोर-जोर से नारे लगाऊंगी। लेकिन क्या तुम मेरे लिए पहली पंक्ति में एक सीट का इंतजाम कर पाओगे?"

बता दें कि ध्यान श्रीनिवासन दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता श्रीनिवासन के छोटे बेटे और विनीत श्रीनिवासन के भाई हैं। 'आदि कप्यारे कूटमणि' और 'लव एक्शन ड्रामा' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले ध्यान अपनी इस हाजिरजवाबी से हमेशा महफिल लूट लेते हैं।

Updated on:
17 Jul 2026 07:33 am
Published on:
17 Jul 2026 07:29 am