
एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बागी 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर बेहतर कमाई कर रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ दिशा ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है।
फिल्म 'संघमित्रा' में करेंगी काम:
बता दें कि 'बागी 2' के बाद दिशा तमिल फिल्म निर्देशक सुंदर सी की फिल्म 'संघमित्रा' में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म में उनके काम करने की बात पहले ही तय हो गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी यह फिल्म बीच में रुक गई थी। खबरों की मानें तो अब इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।
हैदराबाद में होगी शूटिंग:
रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा की अगली फिल्म 'संघमित्रा' की शूटिंग जुलाई में शुरू हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में होगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि ये मूवी भी एस.एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' की तरह दो पार्ट्स में रिलीज होगी।
ए.आर.रहमान देंगे म्यूजिक :
बताया जा रहा है कि दिशा के पुराने कमिटमेंट्स की वजह से ही फिल्म की शूटिंग को अब तक रोका गया था। इस फिल्म की शूटिंग पहले जनवरी से ही शुरू होनी थी। लेकिन शूटिंग को रोकना पड़ा। अब जब दिशा 'बागी 2' से फ्री हो चुकी हैं और फिल्म अच्छी-खासी कमाई भी कर रही है, तो 'संघमित्रा' की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। फिल्म 'संघमित्रा' का म्यूजिक प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर.रहमान देंगे।
इतने बजट की है मूवी:
सूत्रों की मानें तो 'संघमित्रा' फिल्म का बजह 400 करोड़ का है। इस मूवी का पहला पार्ट अगले साल रिलीज होगा। यह तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज की जाएगी। फिल्म में जय राम रवि और आर्या लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि दिशा पाटनी की जगह पहले इस रोल के लिए श्रुति हसन को कास्ट किया गया था।