
Tiger shroff
इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी 'बागी 2' के ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ की कमाई की। वहीं अब दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 22 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। मूवी का अगर ऐसा ही कलेक्शन जारी रहा तो यह फर्स्ट वीक में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। मूवी में दर्शकोंं को टाइगर का एक्शन काफी पंसद आ रहा है। साथ ही ऑन स्क्रीन दिशा पटानी के साथ उनकी जोड़ी बेहद खुबसूरत लग रही है। 'बागी 2' को 45 देशों में रिलीज किया गया है। जिसमें देश की 3500 और Overseas की 625 Screens शामिल है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान हैं।
फिल्म की कहानी
कहानी की शुरुआत में नेहा (दिशा पटानी) की बेटी रिया का किडनैप हो जाता है और किडनैपर के हमले में नेहा को भी गंभीर चोट आती है। काफी समय बीतने के बाद भी पुलिस रिया को नहीं ढूंढ पाई है। ऐसे में नेहा के लिए उम्मीद की आखिरी किरण रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी है, जो आर्मी में कमांडो है। वह अकेले ही किसी भी मिशन को अंजाम देने में सक्षम है। उसकी इसी जांबाजी के कारण उसका सीनियर ऑफिसर उसे 'वन मैन आर्मी'कहता है। इधर, नेहा और रॉनी चार साल पहले एक-दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करते थे, लेकिन नेहा पिता के दबाव में रॉनी से शादी नहीं कर पाती। अब नेहा के कॉल करने पर रॉनी अपनी यूनिट से सात दिन की छुट्टी लेकर कश्मीर से गोवा आता है। नेहा उसे अपनी किडनैप हुई बेटी के बारे में बताती है और उसे ढूंढने में मदद करने के लिए कहती है। इसके बाद रॉनी, रिया को ढूंढने का मिशन शुरू करता है, लेकिन उसे कोई क्लू नहीं मिलता। वह उलझता चला जाता है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट्स और टर्न्स आते हैं।
दर्शकों का रिएक्शन
दर्शकों को टाइगर का एक्शन और दिशा पटानी के साथ रोमांस काफी पंसद आ रहा है। युवा दर्शकों के बीच फिल्म देखने को लेकर क्रेज है। मूवी में मनोज बाजपेयी , रणदीप हुड्डा , दीपक डोबरियाल जैसे दिग्गज कलाकारों के अभिनय ने भी फिल्म में जान डाल दी है। वहीं प्रतीक बब्बर भी विलेन के किरदार में जम रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज का 'एक दो तीन...' गाने पर आइटम सॉन्ग भी रखा गया है। इसके साथ ही फिल्म में 'मुन्डया' जैसे कुछ बेहतरीन गाने भी हैं जो दर्शकों को काफी पंसद आ रहे हैं।
Updated on:
01 Apr 2018 01:51 pm
Published on:
01 Apr 2018 12:36 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
