
Arrested threatening Congress leader
महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने के मामले में विज्ञान नगर पुलिस ने मंगलवार को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
थानाधिकारी जय प्रकाश बेनीवाल ने बताया कि महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष विज्ञान नगर निवासी रचना राठौर ने शिवपुरा निवासी रवि सामरिया स्वयं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह खुद को कांग्रेस का पीआरओ बताकर उनसे डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा है। रुपए नहीं देने पर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत प्रचार कर रहा है। उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके घर जाकर परिजनों को धमकाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि इससे पहले रवि सामरिया को विज्ञान नगर पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर पाबंद कराया था। विधायक के नाम से उद्योग नगर थाने के तत्कालीन थानाधिकारी को धमकाने समेत शहर के कई अन्य थानों की पुलिस भी उसे पूर्व में शांतिभंग में पाबंद करवा चुकी।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
