टॉलीवुड

फेमस म्यूजिक कंपोजर का निधन, रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म में किया था काम

Music Composer Vijay Anand: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर समान आई है। मशहूर कंपोजर विजय आनंद का निधन हो गया है। उन्होंने रजनीकांत के साथ भी इस बड़ी फिल्म में काम किया था।    
less than 1 minute read
Feb 08, 2024
famous_music_composer_vijay_anand_passes_away_at_age_of_71_work_with_rajinikanth_movie.jpg
मशहूर कंपोजर का निधन

Music Composer Vijay Anand: म्यूजिक इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर विजय आनंद ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। विजय को काफी हेल्थ से जड़़ी परेशानियां थी, उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। विजय का निधन चेन्नई में हुआ है। उनके ऐसे दुनिया को अलविदा कहने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैंस को यकीन नहीं हो रही कि अब विजय हमारे बीच नहीं रहे।

रजनीकांत की फिल्म में भी दिया था म्यूजिक
विजय की निधन की खबर जब आई हर कोई हैरान रह गया। विजय की बात करें तो उन्होंने साल 1982 में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह अपने काम को लेकर हमेशा काफी सीरियस रहते थे। विजय के करियर की बात करें तो उन्होंने ना सिर्फ कन्नड़ और तमिल बल्कि तेलुगु फिल्मों में भी अपना संगीत दिया है।

1986 में शुरू किया था करियर
साउथ के सुपरस्टार्स की फिल्मों में भी विजय का संगीत रहता था। विजय ने साल 1986 में आई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘नान आदिमई इलै’ और ‘ओरु जीवनथन’ म्यूजिक दिया था। जो बेहद मशहूर है और लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं। जब इलैयाराजा अपने करियर बना रहे थे तब विजय ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री पर राज किया।

Updated on:
08 Feb 2024 07:54 am
Published on:
08 Feb 2024 07:50 am