टॉलीवुड

फेमस तेलुगु एक्टर का हुआ एक्सीडेंट, कार से टकराई बाइक, एक की मौत

Raghu Babu Accident: साउथ के फेमस एक्टर रघु बाबू का एक्सीडेंट हो गया है। रघु बाबू की कार और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे ये हादसा हुआ है। इस हादसे में एक की मौत होने की खबर सामने आई है।

less than 1 minute read
Apr 18, 2024

Actor Raghu Babu Accident: तेलंगाना में साउथ के फेमस एक्टर रघु बाबू का एक्सीडेंट हो गया है। ये एक्सीडेंट 17 अप्रैल को दोपहर के समय हुआ, जिसमें भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 50 साल के नेता संधिनेनी जनार्दन राव की मौत हो गई। एक्टर रघु बाबू हैदराबाद जा रहे थे कि तभी नारकेटपल्ली-अडानकी राजमार्ग पर ये एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट के समय रघु बाबू की कार ड्राइवर चला रहा था, इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज करके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

एक्सीडेंट के बाद सफाई देते दिखें रघु बाबू

रघु बाबू की कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए थे। इसके बाद जब जनार्दन राव को अस्पताल ले जाया गया, तो वहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस एक्सीडेंट के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रघु बाबू अपनी कार के अंदर बैठे सफाई देते हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रिलीज से एक दिन पहले Taylor Swift का गाना हुआ लीक, Twitter ने उठाया ये कदम

यहां देखें रघु बाबू का वायरल वीडियो

Published on:
18 Apr 2024 01:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर