टॉलीवुड

Arjun Reddy: कैसा होगा साउथ के देवदास का आधुनिक स्वरूप, यहां जानें

कैसा होगा साउथ के देवदास का आधुनिक स्वरूप, यहां जानें...
less than 1 minute read
Sep 04, 2017
arjun reddy
arjun reddy

विजय देवराकोंडा अभिनीत तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक बनाने की योजना सामने आई है। सूत्रों की मानें, तो इसे कई भाषाओं में बनाया जाएगा। यह फिल्म देवदास की कहानी का आधुनिक स्वरूप में चित्रण है। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "रीमेक के अधिकार अभी तक नहीं बेचे गए हैं, लेकिन कई भाषाओं में रीमेक बनाने को लेकर बातचीत हो रही है और इसमें हिंदी भी शामिल है। अगर फिल्म का हिंदी रीमेक होता है, तो निर्देशक इसका निर्देशन एक बार फिर करने के लिए उत्सुक हैं।"

'अर्जुन रेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बाजार समीक्षक त्रिनाथ के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में पहले सप्ताह में 31 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, "ये आंकड़ें वास्तव में असाधारण हैं। फिल्म ने दुनियाभर में रिलीज के पहले सप्ताह में 31 करोड़ रुपए के करीब कमाई कर ली है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रक्रिया कि लिए धन्यवाद। उम्मीद है कि फिल्म 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करेगी।"

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में शालिनी पांडे और राहुल रामाकृष्णा भी हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता धनुष ने फिल्म के तमिल रीमेक के अधिकार खरीद लिए हैं।

Published on:
04 Sept 2017 03:01 pm