25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नानी की ‘द पैराडाइज’ से कटा 7 मिनट का सीन, एक्टर रेमो रहीम ने बयां किया दर्द, नेगेटिव पब्लिसिटी पर भड़के

The Paradise Actor Remo Raheem: नानी और श्रीकांत ओडेला की फिल्म 'द पैराडाइज' ने 76.90 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग के साथ इतिहास रच दिया है, लेकिन आलोचनाओं का सामना भी कर रही है। फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाने वाले अभिनेता रेमो रहीम ने अपना 7 मिनट के सीन काटे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
2 min read
Google source verification
The Paradise supporting Actor Remo Raheem On cut 7 minutes scene

'द पैराडाइज' फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर रोमो रहीम ने सीन कटने पर बयान दिया है (Photo Source- Instagram/remoraheem)

The Paradise Actor Remo Raheem On cut 7 minutes scene:तेलुगु सिनेमा के स्टार नानी (Nani) और निर्देशक श्रीकांत ओडेला (Srikanth Odela) की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। बुधवार शाम को आयोजित हुए पेड प्रीमियर और पहले दिन के कलेक्शन के साथ इस फिल्म ने नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग दर्ज की है। इसी बीच फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाने वाले अभिनेता रेमो रहीम (Remo Raheem) का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिल्म से अपने 7 मिनट लंबे सीन को काटे जाने पर गहरी 'मानसिक पीड़ा' व्यक्त की है।

"5-7 मिनट का ट्रक वाला सीन काटा गया"- रेमो रहीम

फिल्म 'द पैराडाइज' रेमो रहीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'द पैराडाइज' से अपना एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनका यह सीन शूटिंग के समय काफी लंबा और दमदार था।

रेमो ने भावुक होते हुए कहा, "मुझे बहुत बुरा लग रहा है। 'द पैराडाइज' में मेरा ट्रक वाला सीन असल में 5 से 7 मिनट लंबा था। लेकिन फिल्म की कुल लंबाई (Runtime) ज्यादा होने के कारण एडिट टेबल पर इसे छोटा करना पड़ा। फिल्मों में एक्टिंग करने में बहुत मेहनत लगती है। जब कोई सीन- जिसमें इंसान अपना दिल और जान लगा देता है- एडिटिंग के दौरान काट दिया जाता है, तो उस दर्द और निराशा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एक एक्टर के तौर पर ऐसी स्थिति से गुजरना गहरी मानसिक पीड़ा का कारण बनता है।"

"सिनेमा में लॉजिक मत ढूंढो, मां के इमोशन को समझो"

अपने सीन कटने के दुख के बावजूद, रेमो रहीम ने पूरी ईमानदारी के साथ फिल्म 'द पैराडाइज' का बचाव किया और दर्शकों से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील की। फिल्म की नेगेटिव रिव्यू पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "सीन कटने के दर्द को एक तरफ रखते हैं। आप बस यह बताइए कि क्या आपने फिल्म देखी? अगर आप हर सीन में सिर्फ लॉजिक ही ढूंढते रहेंगे, तो दुनिया की कोई भी फिल्म आपको संतुष्ट नहीं कर पाएगी।"

रेमो रहीम ने आगे कहा, "प्लीज फिल्म को एक सिनेमा के तौर पर देखें और उसका आनंद लें। सिनेमा को खत्म मत कीजिए, उसे सपोर्ट कीजिए। हर कोई इसे बुरी फिल्म कह रहा है, लेकिन यह बिल्कुल गलत है। यह माँ के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित एक बेहद मजबूत फिल्म है, इसे अपने पूरे परिवार के साथ जाकर देखें।"

बॉक्स ऑफिस पर नानी ने रचा इतिहास

साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दशहरा' (Dasara) के बाद श्रीकांत ओडेला और नानी की यह दूसरी जोड़ीदार फिल्म है। 'द पैराडाइज' में नानी 'जदल' नाम के एक शक्तिशाली किरदार में हैं, जबकि उनके साथ मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कयादू लोहार और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को पुरानी 'रक्षक' वाली घिसी-पिटी कहानी पर चलने के लिए आलोचना भले ही मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कमाई की है।

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 'द पैराडाइज' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 46.25 करोड़ और दुनियाभर में 76.90 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की है। इसके साथ ही इस फिल्म ने नानी की पिछली सुपरहिट फिल्मों- 'दशहरा', 'हिट: द थर्ड केस' और 'सारिपोधा सनिवारम' के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।