27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तिलक लगाने’ पर ट्रोल हुए मलयालम एक्टर ममूटी! ट्रोलर्स पर फूटा फिल्ममेकर हरीश्री यूसुफ का गुस्सा, जानें पूरा मामला

Malayalam Actor Mammootty: मलयालम सुपरस्टार ममूटी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यह पूरा मामला तिलक लगवाने को लेकर है। ऐसे में फिल्ममेकर हरीश्री यूसुफ ने आलोचना करने वालों को कुएं का मेंढक बताया है।
2 min read
Google source verification
Malayalam Actor Mammootty troll for sporting tilak in head for muslim cast

एक्टर ममूटी तिलक लगवाने पर हुए ट्रोल (Photo Source- Instagram/mammootty)

Malayalam Actor Mammootty: मलयालम अभिनेता ममूटी (Mammootty) को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में उनकी चर्चित फिल्म 'ब्रमायुगम' (Bramayugam) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजा गया। इस ऐतिहासिक जीत से जहां पूरे देश और खासकर केरल में खुशी की लहर है, वहीं सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के कारण बेवजह विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान ममूटी का स्वागत पारंपरिक तरीके से माथे पर तिलक लगाकर किया गया, जिस पर कुछ यूजर्स ने उनके धर्म (मुस्लिम) को लेकर आपत्ति जताई। अब इस विवाद पर फिल्ममेकर हरीश्री यूसुफ ममूटी के बचाव में खुलकर सामने आए हैं।

क्या है पूरा विवाद?

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के आधिकारिक पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में ममूटी सफेद शर्ट और क्रीम रंग की पैंट में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद आयोजकों ने गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया। इसी दौरान एक महिला ने पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया और गले में तिरंगा थोरथू (कंधे पर रखा जाने वाला गमछा) डाला। ममूटी ने बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से मुस्कुराते हुए इस सम्मान को स्वीकार किया।

हालांकि, वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां लाखों लोग सुपरस्टार को अवॉर्ड की बधाई दे रहे थे, वहीं कुछ कट्टरपंथी यूजर्स ने मुस्लिम होने के बावजूद तिलक लगवाने पर ममूटी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी।

हरीश्री यूसुफ ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

जैसे ही ममूटी को लेकर हो रही ट्रोलिंग एक्टर-डायरेक्टर हरीश्री यूसुफ देखी, तो उनसे राहा नहीं गया और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई। यूसुफ ने अपनी मलयालम भाषा में ममूटी की आलोचना करने वाले एक यूजर को सीधे तौर पर 'कुएं का मेंढक' करार दिया।

यूसुफ ने भारतीय संस्कृति और सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए कहा, "चाहे आप क्रॉस बनाएं, माथे पर तिलक लगाएं या हाथ जोड़कर-झुककर प्रार्थना करें। यह सब ईश्वर की तरफ ही जाता है। यह सब हमारे बनाने वाले के प्रति हमारे प्यार को दर्शाता है। भारत में अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत करना हमारी सदियों पुरानी संस्कृति का हिस्सा है।"

हरीश्री यूसुफ ने आगे कहा कि जो लोग ऑनलाइन दूसरों को नीचा दिखाने या गाली देने के लिए धर्म का सहारा लेते हैं, वह समाज के लिए हानिकारक हैं। धर्म का इस्तेमाल लोगों को बांटने के लिए नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने के लिए होना चाहिए। यूसुफ ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, "भारत एक महान देश है। आप जैसे लोग ही समाज में सांप्रदायिक बंटवारा पैदा करते हैं। ऐसा घटिया रवैया दोबारा मत अपनाइए।"

चैरिटी और समाजसेवा में भी ममूटी की बड़ी भूमिका

हरीश्री यूसुफ ने यह भी याद दिलाया कि ममूटी न केवल एक महान अभिनेता हैं, बल्कि वे दशकों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कई हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन और कैंसर केयर ट्रस्ट को फंड किया है, जिससे लाखों जरूरतमंदों को इलाज मिला है। उनके इस सामाजिक योगदान को नजरअंदाज कर महज एक तिलक पर विवाद खड़ा करना बेहद शर्मनाक है।

ममूटी के प्रोजेक्ट्स

ममूटी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वे स्पाई-एक्शन फिल्म 'पैट्रियट' में नजर आए थे, इसके अलावा उन्होंने 'छठा पाचा' और 'लॉ एंड ऑर्डर' में कैमियो रोल किए हैं। आने वाले समय में वे तमिल फिल्म में धनुष के साथ 'ओम - चैप्टर 1: उधिरम - द ब्लड वुड' में दिखाई देंगे। इसके अलावा मलयालम में उनके पास 'पदयात्रा', 'मेला' और 'मट्टनचेरी माफिया' जैसी बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग