
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साइथ इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। इसके अलावा हंसिका मोटवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल में हंसिका मोटवानी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, सामने आ रही खबरों की माने तो, एक जाने-माने पॉलिटिशियन के बिजनेसमैन बेटे के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।
इतना ही नहीं खबरों की माने तो एक्ट्रेस इस हैंडसम हंक को लंबे समय से डेट भी कर रही है। फिलहाल, एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया में सामने आ रही खबरों की माने तो, उनके परिवार और एतक्ट्रेस की टीम की और इस जानकारी को जल्दी ही आधिकारिक भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि हंसिका मोटवानी की सगाई की तारीख भी फिक्स हो चुकी है, जिसका ऐलान परिवार वालें जल्द ही करेंगे। हंसिका के फैंस उनकी शादी की खबरों को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में लगा बैन? इस एक्टर ने किया दावा
वहीं अगर हंसिका मोटवानी के बारे में बात करें तो, हंसिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म देशामुद्रु से की थी। साथ ही साउथ सिनेमा की मिल्की ब्यूटी हंसिका मोटवानी एक वक्त तमिल स्टार सिंबू को डेट कर चुकी है। इनके अफेयर की खबरें उस वक्त खूब उछली थी। बाद में दोनों सितारों ने शादी करने का भी मन बनाया था। जिसका खुलासा खुद तमिल स्टार सिंबू ने किया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया, जिसके बाद दोनों सितारों का बुरा ब्रेकअप हुआ था। हालांकि आज भी ये दोनों सितारे एक दूसरे के साथ फॉर्मल रिश्ता रखते हैं।
यह भी पढ़ें: 'वो कौन है? मैं नहीं जानता', Aamir Khan की फिल्म को लेकर पूछा सवाल तो Anu Kapoor ने दिया शॉकिंग जवाब