टॉलीवुड

67 बरस के हुए सुपरस्टार रजनीकांत, स्टार्स ने ट्वीट कर ऐसे दी बधाई, यहा पढ़ें

67 बरस के हुए सुपरस्टार रजनीकांत, स्टार्स ने ट्वीट कर ऐसे दी बधाई, यहा पढ़ें  
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 6:04 PM IST
Rajnikanth
Rajnikanth

विरुष्का की शादी की चर्चा के बीच एक बात जो सब भूल गए हैं, वो है सुपरस्टार रजनीकांत का बर्थडे। सुपरस्टार रजनीकांत के 67वें जन्मदिन पर मंगलवार को महानायक अमिताभ बच्चन , फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता अक्षय कुमार जैसी मशहूर हस्तियों ने उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। रजनीकांत के प्रशंसक इस खास दिन पर चेन्नई में उनके घर के बाहर एकत्रित हुए। इस साल बेशक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन साल 2018 की शुरुआत ही उनकी एक बड़ी रिलीज से होने वाली है। पहले रिलीज होनी है उनकी फिल्म 2.0 और फिल्म लंबे इंतजार के बाद काला कारिकालन। रजनीकांत के जन्मदिन पर उनके दामाद, अभिनेता निर्माता धनुष ने उनकी आगामी फिल्म की दूसरी झलकी जारी की है, जिसमें अभिनेता काला चश्मा पहने दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा गया,'किंग ऑफ स्टाइल, हमारे सुपरस्टार की 'काला' की दूसरी झलक। सुपरस्टार का स्वैग। हैप्पी बर्थडे थलाइवा।'

वहीं दिग्गजों ने ट्वीट किया -

अमिताभ बच्चन : मेरे प्यारे दोस्त, सहकर्मी, नम्र और बड़े दिल वाले को जन्मदिन की बधाई।

करण जौहर : मेगा सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। रुतबा, जादू, मिलनसार और विनम्रता। जन्मदिन की बधाई!

अक्षय कुमार : हमेशा आपके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व का कायल रहा हूं, लेकिन आपके साथ काम करके मैं स्क्रीन के बाहर भी आपका बड़ा प्रशंसक बन गया। रजनीकांत सर हमेशा चमकते रहें।

साजिद खान : वह व्यक्ति जो उम्र को चुनौती दे रहा है। पीढिय़ों के लिए एक सच्ची प्रेरणा।

राकेश मेहरा : रजनीकांत - मेरी उमर भी आपको लग जाए- जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

तमन्ना भाटिया : जन्मदिन मुबारक हो, रजनी सर। साल का आने वाला समय आपके लिए सर्वश्रेष्ठ हो, ऐसी कामना करते हैं।

हुमा कुरैशी : हैप्पी थलाइवा डे! आपके साथ काम करना सौभाग्य की बात है।

रितेश देशमुख : जन्मदिन मुबारक थलाइवा। एकमात्र केवल रजनीकांत सर। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।

तमन्ना भाटिया : सबसे अद्भुत सुपरस्टार रजनीकांत सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 'लिंगा' देखने का बेशब्री भरा इंतजार।

रकुल प्रीत : महान सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई! यह वर्ष खूबसूरत रहे।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा