काम ना मिलने से थे दुखी:
विजय साई ने तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में वर्ष २००१ में डेब्यू किया था। विजय ने बोम्मारिल्लू, अम्मायिलू अब्बायिलू जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। बताया जा रहा है कि विजय को पिछले कुछ समय से कोई फिल्म नहीं मिल रही थी। ऐसे में वो रुपयों की तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी कारण से विजय ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाया।