11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहुत कम लोगों को पता था कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा : राजामौली

बहुत कम लोगों को पता था 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' : राजामौली  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 9 Dec 2017, 5:01 PM IST

Bahubali 2

Bahubali 2

फिल्मकार एस.एस राजामौला का कहना है कि वर्ष 2015 की फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' के बड़े सवाल 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' के रहस्य के बारे में बहुत कम ही सही लेकिन कुछ लोगों को पता था। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर दर्शकों ने फिल्म को दो बार पूरे ध्यान से देखा होता तो यह रहस्य सुलझाना मुश्किल नहीं था। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस सावन के शो 'टेक 2 विद अनुपमा एंड राजीव' पर 'बाहुबली : द बिगनिंग' के रिलीज होने के बाद राजामौली से पूछा गया था, 'कितने लोगों को इस प्रश्न का उत्तर पता था कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' और क्या इसे रहस्य बनाए रखना मुश्किल था?'

उन्होंने कहा, 'जब हम बात करते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, तो यह कोई मुश्किल सवाल नहीं था। अगर आप फिल्म दो बार देखें और थोड़ा दिमाग लगाएं तो जवाब स्पष्ट है। यहां तक कि जब लोग मुझे ट्वीट कर रहे थे, तो उनमें से कई लोगों को इसका सही जवाब पता था।'

उन्होंने कहा, 'लेकिन असली सवाल यह नहीं है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, इसका अर्थ यह है कि कटप्पा ने बाहुबली को कैसे मारा। लोग असल में यह पूछ रहे थे। उनका सवाल था कि वह यह कैसे कर सकते हैं? और इसका जवाब सोचना आसान नहीं था।'

44 वर्षीय अभिनेता ने यह भी बताया कि फिल्मकार ने सेट पर इसे किस तरह रहस्य बनाकर रखा। हालांकि, इस साल 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' में इस सवाल का जवाब दिया गया था। बता दें कि 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' इसी साल 28 अप्रेल को रिलीज हुई थी। जिसके हिंदी वर्जन ने इंडियन बॉक्स आॅफिस पर 732.04 करोड़ की कमाई कर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली मूवी की लिस्ट में एक नंबर काबिज है। इस फिल्म के तीनों वर्जन ने इंडियन बॉक्स आॅफिस पर कुल 1,416.9 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया है।

बता दें कि 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' विश्वभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। जबकि पहले स्थान पर आमिर खान की दंगल है। बाहुबली 2 ने विश्वभर में कुल 1,706.5 करोड़ की कमाई की है वहीं आमिर खान की दंगल ने 2,112.3 कमाए हैं।