4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Secret Crush! न अनुष्का, न दीपिका, बल्कि इस बॉलीवुड अभिनेत्री के लिए प्रभास का धड़कता है दिल

न अनुष्का, न दीपिका, बल्कि इस बॉलीवुड अभिनेत्री के लिए प्रभास का धड़कता है दिल...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 8 Dec 2017, 4:47 PM IST

prabhas

prabhas

'बाहुबली 2' रिलीज से पहले हमने आपको उस लड़की के बारे में बताया था, जिससे बाहुबली यानी प्रभास शादी करने वाले हैं। हमने ये भी बताया था कि 'बाहुबली 2' के रिलीज के बाद प्रभास शादी कर लेंगे। प्रभास जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं, वह न तो एक्ट्रेस है, ना ही किसी फिल्मी परिवार से है...। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि प्रभास अब तक 6000 शादी के प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं और लाखों हसीनाओं के दिल तोड़े हैं। लड़कियां देखने और शादी के इतने सारे प्रस्तावों को ठुकराने का यह एक तरह से रिकॉर्ड ही है, क्योंकि ग्लैमर वल्र्ड में ऐसा कोई स्टार नहीं है, जिसने शादी के लिए इतनी सारी लड़कियां देखी हों।

इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रभास के लिए आम ही नहीं खास लड़कियों का दिल भी धड़कता है, लेकिन बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी है, जिस पर प्रभास फिदा हैं। प्रभास बेशक शादी करने जा रहे हों, लेकिन उनका दिल इस बॉलीवुड हसीना पर अटका है। जानते हैं ये हसीना कौन है। अरे कोई और नहीं, बल्कि ये हैं रवीना टंडन। जहां एक तरफ दर्शक बाहुबली और देवसेना की शादी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बाहुबली ने ये कहकर सबको हैरान कर दिया है कि अनुष्का नहीं, बल्कि रवीना टंडन को देख उनके दिल में गिटार बजने लगता है।

गोयाकि, लाखों लड़कियों का अपना दीवाना बना चुके प्रभास इससे पहले खुद को दीपिका पादुकोण का दीवाना बताया था। प्रभास ने एक इंटरव्यू में दीपिका संग रोमांस करने की ख्वाहिश भी जाहिर की थी। लेकिन अब वो रवीना टंडन का नाम लेकर एक तरह से अपने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। दरअसल, हाल ही अपने एक बयान में प्रभास ने कहा, मैं कई बार कह चुका हूं कि अनुष्का मेरी अच्छी दोस्त हैं। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। लोग अपनी तरफ से अनुमान लगाए जा रहे हैं। अनुष्का को कभी मैंने उस नजर से देखा ही नहीं। मैंने हमेशा उन्हें अपनी दोस्त माना है। मेरे दिल में उनके लिए कुछ भी नहीं है। मैं तो बस एक ही हीरोइन को चाहता हू और वो हैं रवीना टंडन। उन्हें देख मैं सब कुछ भूल जाता हूं। मैं हमेशा से ही रवीना का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। जब भी मैं फिल्म अंदाज अपना अपना का गाना एलो जी सनम देखता हूं, तो बस रवीना को देखता रह जाता हूं। मैं कुछ ही समय पहले हैदराबाद में रवीना से मिला था। वो लम्हे वाकई बहुत खास थे। मैंने रवीना के साथ ढेर सारी तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। यह मुलाकात मुझे हमेशा याद रहेगी।

वैसे हम आपको बता दें कि प्रभास और रवीना के हस्बैंड अनिल थडानी बहुत अच्छे दोस्त हैं। फिल्म 'बाहुबली' के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ही थे। बताया जाता है कि प्रभास जब भी मुंबई आते हैं रवीना के घर जाना नहीं भूलते हैं। मजेदार बात तो यह है कि जब राणा दुग्गुबाती ने रवीना से बताया कि प्रभास आपके बहुत बड़े फैन हैं, तो रवीना को यकीन ही नहीं हुआ था। इतना ही नहीं, अनिल और प्रभास एक-दूसरे के बेहद क्लोज हैं, लेकिन अनिल को भी इस बात का पता नहीं था कि प्रभास उनकी वाइफ के फैन हैं। वैसे अब अनिल खुश तो बहुत होंगे...यह जानकर कि जिस शख्स पर लाखों लड़कियां मरती हैं, उसका दिल उनकी वाइफ के लिए धड़कता है।