
Samantha Ruth Prabhu responds CM Vijay political: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां एंटी बंगाराम' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार सुर्खियों में आने की वजह सिर्फ उनकी फिल्म नहीं, बल्कि तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय के साथ उनकी हालिया मुलाकात भी है।
बता दें, चेन्नई दौरे के दौरान सामंथा ने सीएम विजय से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और इस मुलाकात को बेहद खास बताया। सामंथा ने कहा कि विजय से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई और वो हमेशा से मानती रही हैं कि उनमें कुछ अलग और खास बात है।
अभी एक हालिया इंटरव्यू में सामंथा ने विजय के साथ अपने काम के अनुभव के पल को याद किया कि दोनों स्टार्स पहले 'थेरी', 'मर्सल' और 'कत्थी' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। साथ ही, सामंथा ने बताया कि वो बहुत कम लोगों से मिलने के लिए उत्साहित होती हैं, लेकिन विजय उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जिनसे मिलना हमेशा एक अलग अनुभव रहा है। बता दें, उन्होंने आगे कहा कि विजय अपने करियर के हर पड़ाव पर बेहद फोकस्ड और साफ सोच रखने वाले इंसान रहे हैं। यही वजह है कि जब उनसे विजय की राजनीतिक सफलता और तमिलनाडु की राजनीति में उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी सफलता उन्हें बिल्कुल भी हैरान नहीं करती। सामंथा के अनुसार, विजय में नेतृत्व की क्षमता पहले से ही दिखाई देती थी।
सोशल मीडिया पोस्ट में भी सामंथा ने विजय की नेतृत्व क्षमता और उनके साहसिक फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्मों में बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद राजनीति में कदम रखना आसान फैसला नहीं होता, लेकिन विजय ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से ये रास्ता चुना है। इस पर कई सारे कमेंट्स आए जिसमें सामंथा को विजय सरकार की कैंपेनर कहा जा रहा था।
तो वहीं दूसरी ओर, सामंथा अपनी नई फिल्म 'मां एंटी बंगाराम' की रिलीज की तैयारियों में भी बिजी हैं। फिल्म की निर्देशक बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने हाल ही में सामंथा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में सामंथा एक स्टार्स के रूप में काफी विकसित हुई हैं और अब वो कॉमेडी, इमोशनल सीन और एक्शन जैसे हर पहलू में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।
फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मंजले और गौतमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म सामंथा के प्रोडक्शन बैनर के तहत बनाई गई है और 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सीएम विजय के लिए सामंथा के सम्मान और उनकी नई फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता ने एक बार फिर एक्ट्रेस को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।