टॉलीवुड

‘ये रामायण ऐसी है जिसे भारत ने पहले कभी नहीं देखा’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने यश की ‘रामायण’ पर कही ये बात

Kajal Aggarwal says Ramayana: काजल अग्रवाल ने यश की फिल्म 'रामायण' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह रामायण ऐसी है जिसे भारत ने पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने इस फिल्म की कहानी की विशेषताओं की सराहना की।

2 min read
Jun 08, 2026
रामायण
काजल अग्रवाल और यश की फिल्म 'रामायण' (This photo from x:@SAMTHEBESTEST_)

Kajal Aggarwal says Ramayana: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच दमदार उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें, फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभा रहीं काजल अग्रवाल ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

तकनीकी रूप से बेहद बड़े लेवल का प्रोजेक्ट है 'रामायण'

काजल अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'रामायण' पर काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से बेहद उन्नत और बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा प्रोजेक्ट है।

दरअसल, काजल के अनुसार, हिन्दी सिनेमा में इस तरह का काम पहले कभी नहीं देखा गया है। काजल ने आगे बताया कि स्टार्स के लिए भी ये अनुभव बिल्कुल नया है और सभी स्टार्स इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, रणबीर कपूर भगवान राम की रोल में हैं, जबकि साईं पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। यश रावण के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल भगवान हनुमान और अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे।

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक

फिल्म 'रामायण' 2 भागों में बनाई जा रही है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है और ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों भागों का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। तो यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हो रही है। दरअसल, हाल ही में फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने आई थी, जिसमें रणबीर कपूर और यश के किरदारों की झलक देखने को मिली। हालांकि कुछ लोगों ने विजुअल इफेक्ट्स और कास्टिंग को लेकर सवाल भी उठाए, लेकिन मेकर्स का दावा है कि फिल्म का स्तर वैश्विक सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स के बराबर होगा।

आखिर कब दस्तक देगी ये फिल्म

फिलहाल फैंस इस दमदार फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जिसमें केवल श्रीराम ही नहीं, बल्कि रावण की कहानी भी समांतर रूप से दिखाई जाएगी कि रावण इतना शक्तिशाली कैसे बना। साथ ही, दर्शक ये भी देखेंगे कि कैसे रावण ने अपनी ताकत के दम पर लंका पर कब्जा किया और अपने सौतेले भाई कुबेर को वहां से बेदखल कर दिया। जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में थिएटरों में आएगा।

Published on:
08 Jun 2026 02:44 pm