टॉलीवुड

काजल ने जिस Underwater Hotel में मनाया हनीमून, इसमें एक रात ठहरने का किराया सुन उड़ जाएंगे होश

काजल अपने हनीमून के दौरान मालदीव के अंडरवॉटर होटल विला 'द मुराका' में ठहरीं मालदीव में समुद्री तल से करीब 16 फीट नीचे इसे बनाया गया है। 'द मुराका' की निर्माण लागत 15 मिलियन डॉलर बताई जाती है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2020, 10:32 PM IST
काजल ने जिस Underwater Hotel में मनाया हनीमून, उसमें एक रात रुकने का किराया सुन उड़ जाएंगे होश
काजल ने जिस Underwater Hotel में मनाया हनीमून, उसमें एक रात रुकने का किराया सुन उड़ जाएंगे होश

मुंबई। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ( Kajal Aggarwal ) ने पिछले दिनों एंटरप्रेन्योर गौतम कीचलू ( Gautam Kitchlu ) से शादी की। शादी के बाद हनीमून के लिए दोनों मालदीव के अंडरवॉटर होटल विला 'द मुराका' ( The Muraka ) में भी ठहरे। काजल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस होटल के रूम की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इस होटल के रूम का एक रात किराया इतना महंगा है कि सुनकर आप चौंक सकते हैं।

दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल विला

द मुराका दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल विला है। इसे नवंबर 2018 में खोला गया। मालदीव में समुद्री तल से करीब 16 फीट नीचे इसे बनाया गया है। द हिल्टनंस कोनॉर्ड मालदीव रंगाली आइलैंड रिसोर्ट के अंतर्गत द मुराका की निर्माण लागत 15 मिलियन डॉलर बताई जाती है। इस होटल विला के कमरे से समुद्री के उपर और नीचे की तरफ सबकुछ साफ देखा जा सकता है। इसकी एक रात का किराया 50 हजार डॉलर भारतीय मुद्रा में करीब 37 लाख रुपए है।

दो मंजिला है यह विला

मुख्य रिसोर्ट से इस होटल विला में मेहमान प्राइवेट सीप्लेन, प्राइवेट जेट या स्पीडबोट का इस्तेमाल कर पहुंच सकते हैं। अपने यहां ठहरने तक इनको साथ रखा जा सकता है। यह दो मंजिला विला स्टील, कंक्रीट और ऐक्रेलिक से बना है। इस विला में दो बैडरूम, एक जिम,बॉथरूम इत्यादि है।

अक्षय-अजय के साथ किया काम
दक्षिण भारतीय सिनेमा में काजल पॉपुलर स्टार हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी काम किया है। वह अजय देवगन ( Ajay Devgn ) की फिल्म 'सिंघम' में लीड एक्ट्रेस थीं। इस मूवी से पूरे देश में उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा काजल बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) के साथ भी काम कर चुकी हैं। वह अक्षय की फिल्म 'स्पेशल 26' में नजर आईं थी। वहीं, काजल के पति गौतम किचलू बिजनेसमैन हैं। गौतम की कंपनी फर्नीचर, पेंटिंग्स, घर के सामान और डेकोर आइटम्स का बिजनेस करती है। वे इंटीरियर डिजाइनर भी हैं।

30 अक्टूबर को बंधे शादी के बंधन में
गौरतलब है कि काजल और गौतम की शादी 30 अक्टूबर को मुंबई के एक होटल में हुई। काजल ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी शादी और इससे जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी साझा की थी। काजल की शादी में कोविड-19 दिशानिर्देशों के चलते बहुत कम मेहमान बुलाए गए। इसमें केवल पारिवारिक लोग और करीबी मित्र शामिल थे।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा