टॉलीवुड

कमल हासन ने अपनी अगली फिल्म ‘विक्रम’ की शूटिंग की शुरू

चुनाव में बिजी रहने के चलते फिल्मों से दूर रहे एक्टर कमल हासन ने नई फिल्म की शूटिंग कर दी है। उनकी नई फिल्म का नाम 'विक्रम' है। इसे युवा निर्देशक लोकेश डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि खुद कमल हासन इसके निर्माता हैं।
2 min read
Apr 07, 2021
kamal_hassan.png

मुंबई। जाने—माने एक्टर कमल हासन ने अपनी अगली फिल्म 'विक्रम' की शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर करते हुए फिल्म के निर्देशक ने एक फोटो शेयर की है और इसके साथ कैप्शन में लिखा है,'क्या हम शुरू करें।' फोटो में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं।

चुनाव खत्म होने के एक दिन बाद ही शूटिंग शुरू
बता दें कि पिछले दिनोें तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव चल रहे थे। इसमें कमल हासन काफी व्यस्त रहे। चुनाव खत्म होने के एक दिन बाद ही एक्टर ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए उन्होंने युवा निर्देशक लोकेश कनागजराज से हाथ मिलाया है। इस फिल्म का टाइटल कमल हासन के पिछले साल आए बर्थडे पर जारी किया गया था।

राघव की जगह फहाद बनेंगे खलनायक
गौरतलब है कि लोकेश हाल ही में कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना वोट भी दिया है। जहां तक बात फिल्म 'विक्रम' की है तो इस मूवी में खलनायक के रूप में पहले राघव लारेंस को चुना गया था। हालांकि राघव के पीछे हटने से मलयालम एक्टर फहाद फासिल को कास्ट किया गया है। फिल्म को कमल हासन अपने बैनर राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के अंतर्गत प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कमल हासन ने बेटी संग डाला वोट, शिकायत दर्ज
इसी बीच कमल हासन के बेटी श्रुति हासन के साथ वोट कास्ट करने को लेकर विवाद हो गया है। खबरों के अनुसार एक पोलिंग बूथ पर कमल हासन उम्मीदरवार के तौर पर हलचल का जायजा लेने पहुंच गए। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं। बीजेपी बेटी की साथ मौजूद रहने पर शिकायत दर्ज करवाई है। श्रुति पर नियम तोड़ने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत कोयंबटूर साउथ से बीजेपी प्रत्याशी वनाथी श्रीनिवासन ने दर्ज करवाई है। बता दें कि मंगलवार को राज्य की 234 सीटों पर मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्यभर में कुल मिलाकर 71.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

Published on:
07 Apr 2021 08:00 pm