टॉलीवुड

Kanchana 4 Update: इस हॉरर कॉमेडी के 3 पार्ट हो चुके हैं हिट, अब राघव लॉरेंस ने बताई ‘कंचना-4’ की लेटेस्ट अपडेट

Kanchana 4 Update: ‘कंचना-4’ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है, इसकी स्क्रिप्ट रेडी है, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2024, 1:51 PM IST
Kanchana 4 Update Raghava Lawrence Horror Comedy Kanchana Sequel Poster Is Here

Kanchana 4 Update: हॉरर कॉमेडी की बात करें तो राघव लॉरेंस की ‘कंचना’ सीरीज लोगों की फेवरेट मूवी है। इसके 3 पार्ट आ चुके हैं और अब ‘कंचना-4’ की तैयारी है। इसका इंतजार कर रहे फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।


‘कंचना-4’ (Kanchana 4) की स्क्रिप्ट रेडी और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। इसकी जानकारी फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्टर के जरिए दी है।

‘कंचना-2’ और ‘कंचना 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था दोनों ही फिल्मों ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी। इसके बाद से ही फैंस अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कंचना-4 की शूटिंग कब शुरू होगी

इसके लेटेस्ट पोस्टर में बताया गया है कि राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) ने ‘कंचना-4’ पर काम करना शुरू कर दिया है। इसकी शूटिंग सितंबर 2024 में शुरू होने वाली है। यानी ये सितंबर में फ्लोर पर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण राघव लॉरेंस ही कर रहे हैं। आप भी देखिए:

राघव लॉरेंस की अपकमिंग फिल्म

फिलहाल राघव ‘बेंज’ नाम की एक और फिल्म कर रहे हैं। ये एक हॉरर थ्रिलर मूवी है। इसकी कहानी मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने लिखी है। 2019 में जब कंचना-3 रिलीज हुई थी तब इसने नानी की 'जर्सी' को कड़ी टक्कर दी थी। तब से इस फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट का लोग इंतजार कर रहे थे।

Updated on:
6 Jun 2024, 1:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं