टॉलीवुड

Kannada Actress Harassment Case: अभिनेत्री को पेश करने होंगे सबूत, उद्योगपति पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

Kannada Actress Harassment Case: हाल ही में कन्नड़ अभिनेत्री ने आपबीती बताते हुए उद्योगपति अरविंद रेड्डी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस का कहना था कि उनका यौन उत्पीड़न हुआ है। अब इस मामले में ताजा अपडेट सामने आया है।
2 min read
Nov 17, 2025
Kannada Actress Harassment Case
कन्नड़ अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामला (Photo: AI-generated)

Kannada Actress Harassment Case: कर्नाटक में एक हाई-प्रोफाइल केस ने नया मोड़ ले लिया है। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे उद्योगपति अरविंद रेड्डी के खिलाफ बयान देने वाली कन्नड़ अभिनेत्री को अब पुलिस ने औपचारिक नोटिस भेजा है। अधिकारियों ने अभिनेत्री से कहा है कि वह सभी सबूत, चैट्स, दस्तावेज और बयान लेकर सामने पेश हों।

एक्ट्रेस का आरोप

गोविंदराज नगर पुलिस ने इस मामले की जांच की और पिछले हफ्ते आरोपी उद्योगपति को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गई। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि ब्रेकअप के बाद उसने मुझे बदनाम करने की कोशिश की। अपने साथ रिश्ते में बने रहने के लिए मजबूर किया। मेरे ही परिवार के सामने मुझे बुरा-भला कहा और यौन उत्पीड़न किया।

कन्नड़ अभिनेत्री का प्रतीकात्मक फोटो (Photo: AI-generated)

उद्योगपति का दावा

उद्योगपति ने अपने बयान में दावा किया कि वह अभिनेत्री के साथ दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा, इस दौरान उसने उसे एक लग्जरी कार, एक प्लॉट और 5 करोड़ रुपये का एक घर गिफ्ट किया। उसने आरोप लगाया कि जब उसने उससे शादी के लिए कहा, तो वह मुकर गई और आरोप लगाने लगी। उसने यह भी दावा किया कि अभिनेत्री किसी और पुरुष के साथ संबंध रखती थी।

इन आरोपों का जवाब देते हुए, अभिनेत्री ने आरोपी से कोई भी महंगा उपहार लेने से इनकार किया और कहा कि उसने अपनी क्षमता के अनुसार उस पर पैसे भी खर्च किए थे। मैंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इमोशनली अटैच नहीं था। अक्सर उसे बताए बिना विदेश यात्रा पर चला जाता था। महीनों तक मुझे फोन नहीं करता था। इसलिए मैंने उसे छोड़ने का फैसला किया।

जब मैंने उसे ब्रेकअप के फैसले के बारे में बताया, तो उसने मुझे ब्लैकमेल किया, मेरे परिवार को निजी जानकारी बताने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी।

कौन है आरोपी उद्योगपति?

आरोपी उद्योगपति एक प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी का मालिक है और कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में भाग लेने वाली एक क्रिकेट टीम का मालिक था। उन्होंने फिल्मों का निर्माण भी किया है और अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। अभिनेत्री से उनका परिचय लगभग दो साल पहले हुआ था।

पुलिस अब इस केस में क्या जानना चाहती है?

  1. अभिनेत्री और आरोपी की पहचान कितने समय से थी?
  2. उत्पीड़न किस तरह और किन परिस्थितियों में हुआ?
  3. आरोपी ने उसे कितनी रकम दी और क्यों?

बता दें नोटिस के बाद मामला और सस्पेंस भरा हो गया है, क्योंकि जांच टीम अब हर दावे की बारीकी से पड़ताल करने जा रही है।

Published on:
17 Nov 2025 04:53 pm