टॉलीवुड

धमकी देने के आरोप में कन्नड़ सुपरस्टार ‘दर्शन’ का प्रशंसक गिरफ्तार

Kannada Superstar Darshan Fan Arrested News: कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के एक प्रशंसक को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Jun 25, 2024
Kannada Superstar Darshan Fan Arrested News

Kannada Super Star Darshan News: कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के एक प्रशंसक को फिल्ममेकर और एक्टर को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान चेतन के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अन्य आरोपी नागेश की भी तलाश शुरू कर दी है, जो जेल में बंद एक्टर का कट्टर फैन है।

अदालत के आदेश के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

बेंगलुरु में बसवेश्वर नगर पुलिस ने अदालत के आदेश के अनुसार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी ने फिल्म मेकर उमापति गौड़ा और कन्नड़ एक्टर प्रथम को जान से मारने की धमकी दी थी।

उमापति गौड़ा और प्रथम ने एक्टर के खिलाफ अपनी राय व्यक्त की थी और मृतक रेणुका स्वामी के प्रति सहानुभूति जताई थी। रेणुका स्वामी का दर्शन, उनकी साथी पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

गिरफ्तार आरोपी चेतन ने एक वीडियो बनाकर धमकी देने के लिए माफी मांगी। इसके अलावा उसने वादा किया कि वह कानून का पालन करेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दर्शन के फैंस ने जेल में बंद एक्टर के खिलाफ बात करने पर मीडिया और मीडियाकर्मियों को भी धमकी दी थी। फैंस धमकी भरे वीडियो भी जारी कर रहे हैं, जिसमें एक्टर के आलोचकों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पुलिस इस संबंध में भी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रही है।

Published on:
25 Jun 2024 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर