टॉलीवुड

Karuppu Box office Collection Day 2: तृषा की फिल्म ने रजनीकांत-विजय की फिल्मों को चटाई धूल, शनिवार को हुआ तगड़ा कलेक्शन

Karuppu Box office Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। शनिवार को वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने बंपर कमाई कर डाली है। फिल्म अक्षय कुमार की भूत बंगला को जबरदस्त टक्कर दे रही है। फिल्म लगातार कई रिकॉर्डस् भी तोड़ रही है।
2 min read
May 17, 2026
Karuppu Box office Collection Day 2 Surya Trisha Krishnan film saturday beat dhurandhar 2 bhooth bangla
सूर्या-तृषा की पिल्म करुप्पू फिल्म (Photo Source- X)

Karuppu Box office Collection Day 2: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सूर्या और सीएम थलपति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'करुप्पू' को लेकर छाए हुए हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पू' का सीधा मुकाबला अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' जैसी बड़ी फिल्मों से था, लेकिन सूर्या के स्टारडम के आगे बाकी फिल्में फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत के बाद अब इस फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो वाकई चौंकाने वाले हैं।

करुप्पू की हुई शनिवार को छप्परफाड़ कमाई (Karuppu Box office Collection Day 2)

सूर्या की गिनती उन कलाकारों में होती है जो अपने दम पर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने का माद्दा रखते हैं। 'करुप्पू' के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन यानी गुरुवार को 15.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। वहीं अब शनिवार को वीकेंड का फिल्म ने जबरदस्त फायदा उठाया। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 23.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब38.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फाइनल आंकड़े आने तक यह कमाई और भी बढ़ सकती है।

तमिल बॉक्स ऑफिस पर बज रहा डंका (Suriya Trisha Krishnan movie Karuppu)

'करुप्पू' को तमिल और तेलुगु दो भाषाओं में रिलीज किया गया है, लेकिन तमिल बेल्ट में फिल्म को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अकेले तमिल भाषा में 11.75 करोड़ रुपये और तेलुगु में 2.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सूर्या की फिल्म ने दूसरे दिन रजनीकांत और विजय की कई हिट फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसमें 'बीस्ट' (19.50 करोड़ डे-2), 'दरबार' (15.50 करोड़ डे-2) और 'मास्टर' (16.55 करोड़) फिल्म शामिल है।

करुप्पू ने इन 10 फिल्मों को भी पछाड़ा

1- करुप्पू- 19.75 करोड़
2- बीस्ट- 19.50 करोड़
3- विश्वासम- 19 करोड़
4- मास्टर- 16.55 करोड़
5- अमरन- 16.15 करोड़
6- दरबार- 15.50 करोड़
7- गुड बैड अगली- 14.10 करोड़
8- इंडियन 2- 13.70 करोड़
9- बाहुबली 2- 13.50 करोड़
10- पेट्टा- 13 करोड़

क्या है फिल्म की कहानी? (Karuppu Story)

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो 'करुप्पू' एक बेहतरीन फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में सूर्या के साथ मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी हमारे पुलिस सिस्टम और न्याय प्रणाली के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे भ्रष्ट रसूखदार लोग अपने फायदे के लिए गरीबों का शोषण करते हैं और सूर्या का किरदार इस अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है। दमदार एक्टिंग और कड़क डायलॉग्स की बदौलत यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Updated on:
17 May 2026 07:11 am
Published on:
17 May 2026 06:54 am