टॉलीवुड

KGF स्टार यश ने इस वजह से नहीं देखी ‘The Kashmir Files’ और ‘RRR’, बताई ये बड़ी वजह

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF Chapter 2) को लेकर काफी चर्चा में हैं. साथ ही इन दिनों वो अपनी फिल्म की प्रमोशन में भी काफी व्यस्त चल रहे हैं. इसी दौरान यश ने बताया कि उन्होंने अभी तक 'The Kashmir Files' और 'RRR' नहीं देखी.

2 min read
Apr 07, 2022
KGF स्टार यश ने इस वजह से नहीं देखी 'The Kashmir Files' और 'RRR', बताई ये बड़ी वजह
KGF स्टार यश ने इस वजह से नहीं देखी 'The Kashmir Files' और 'RRR', बताई ये बड़ी वजह

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) को लेकर काफी चर्चाओं में छाए हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ इस बार बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) और एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) नजर आएंगी. फिल्म में संजय दत्त सबसे जबरदस्त विलेन अधीरा के किरदार में नजर आने वाले हैं इस वजह ये भी लोग काफी बेसब्री के साथ इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा दोनों स्टार्स इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं.

इसी बीच प्रमोशन में एक इंटरव्यू के दौरान KGF स्टार यश ने इस बात का भी खुलासा किया उन्होंने साउथ निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और विवेक अग्ननिहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' नहीं देखी, जिसको सुनने के बाद सभी लोग हैरान रह गए. साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई कि क्यों वो इस फिल्म को नहीं देख पाए. दरअसल, जब यश एक टीवी चैनल पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुचे तो वहां उनसे पूछा गया कि 'क्या उन्होंने 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स' देखी है?'.

इसके जवाब में यश ने कहा कि 'नहीं मैंने नहीं देखी, मैं देखना चाहता हूं पर अभी वक्त नहीं मिला देखने का'. साथ ही यश ने आगे मजाक में कहा कि 'मैं अभी केवल KGFदेख रहा हूं'. इससे पहले जब यश की 'केजीएफ चैप्टर 1' रिलीज हुई तो वो चारों तरफ छा गए थे. लोगों के सर पर उनके किरदार 'रॉकी भाई' का ऐसा जुनून सवार हुआ कि वो एक्टर को उसी नाम से बुलाने लगे. साथ ही जब लोगों के बीच ये खबर आई कि इस फिल्म का चैप्टर 2 आने वाला तो लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था.

बता दें कि 'केजीएफ 2' 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. साथ ही इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इसे कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलायलम और हिंदी में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में यश की आगे की कहानी देखने को लिए फैंस दिन गिन रहे हैं और ये इंतजार 14 अप्रैल को खत्म हो जाएगा.

Published on:
07 Apr 2022 04:11 pm