
ना 14 अप्रैल ना 17 अप्रैल इस तारीख को एक दूसरे के होंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
काफी लंबे समय में बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके साथ ही फैंस दोनों की शादी की गुड न्यूज सुनने के लिए कब से तैयार बैठे हैं. ऐसे में अब इंडस्ट्री से लेकर मीडिया तक में दोनों की शादी के चर्चा काफी तेज है. हर किसी तक ये बात पहुंच चुकी है कि दोनों इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे रहैं, लेकिन किसी को भी दोनों की शादी की सही तारीख नहीं पता. सबका अंदाजा है कि दोनों की शादी 14 अप्रैल या 17 अप्रैल को होगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों की शादी इन दोनों तारीख में किसी को भी नहीं होने वाली है. खबरों के मुताबिक दोनों की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगीं, जिसके लिए वेडिंग प्लानर को सभी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वहीं प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगा और 17 अप्रैल को ये जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा, लेकिन अब इस डेट से शादी को टाल दिया गया है, जिसके बाद दोनों की शादी से जुड़ी के नई तारीख की खबर सामने आ रही है.
सामने आ रही खबरों की माने तो रणबीर और आलिया 15 अप्रैल को सात फेरे लेकर सदा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पंजाबी रिवाज से होगी. दोनों के फेरे सुबह करीब 2 से 4 बजे के बीच होंगे यानी की 16 अप्रैल की सुबह दोनों के फेरे होंगे. वरमाला के बाद कपल की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की जाएगी. इसके अलावा बताया जाता है कि आलिया के परिवार की तरफ से शादी के फंक्शन को परिवार तक ही सीमित रखना जाएगा. इसलिए संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्मों में परिवार के लोगों के साथ-साथ आलिया और रणबीर के करीबी लोग शामिल होंगे.
इसके अलावा सभी सेरेमनी आर के हाउस में होंगीं और शादी भी वही होगी. दोनों के काम के बारे में बात करें तो, शादी के आलिया भट्ट अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी. शादी के बाद मिड अप्रैल में आलिया शूटिंग के लिए अमेरिका जाएंगी. आलिया भट्ट अब हॉलीवुड में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बता दें कि वो हॉलीवुड की फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' (Heart of Stone) में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ 'वंडर वुमन' फेम गैल गडोट (Gal Gadot) भी नजर आएंगी.
Updated on:
07 Apr 2022 03:32 pm
Published on:
07 Apr 2022 03:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
