टॉलीवुड

खेसारी लाल यादव – Kajal Raghwani में तकरार, एक्ट्रेस बोलीं-मुंह खोला तो, सबकी बोलती बंद हो जाएगी

भोजपुरी इंडस्ट्री में नया बवाल, खेसारी लाल यादव और काजल में तकरार खेसारी ने कहा- काजल के साथ 'लिट्टी चोखा' होगी आखिरी फिल्म काजल का जवाब- भगवान बनने की कोशिश न करें, मैं मेहनती हूं
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2021, 7:47 PM IST
kajal_and_khesari_lal.png

मुंबई। खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) और काजल राघवानी ( Kajal Raghwani ) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। दोनों की गजब की फैन फॉलोइंग है। इनकी कई फिल्मों ने धमाल मचाया है। लेकिन अब दोनों के प्रोफेशनल रिश्ते में कड़वाहट आ गई है। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

'उनका दुश्मन मेरा दुश्मन कैसे'
काजल राघवानी का कहना है कि खेसारी ने एक कार्यक्रम में उनके बारे में कहा कि वह उनको धोखा दे रही हैं। इसके बाद दोनों तल्ख बातें कर रहे हैं। काजल का कहना है कि दोनों के प्रोफेशनल रिलेशन हैं। इसमें धोखा देने वाली बात कहां से आ जाती है। वे कहती हैं कि अगर ऐसा होता कि मैंने उन्हें धोखा दिया तो क्या वो अपनी वाइफ को छोड़कर मुझसे शादी करने वाले हैं? एक्ट्रेस का यह भी कहना है कि जैसे खेसारी किसी भी एक्ट्रेस के साथ काम करने को स्वतंत्र हैं, वैसे ही मैं भी। अब अगर, मैं किसी ऐसे एक्टर के साथ काम कर रही हूं जो उनका दुश्मन है तो मैं क्या करूं। उनके दुश्मन मेरे कैसे हो सकते हैं।

खेसारी लाल, काजल के साथ नहीं करेंगे काम
इससे पहले खेसारी ने भी ऐलान किया था कि वे अब काजल के साथ काम नहीं करेंगे। 'लिट्टी-चोखा' उन दोनों की आखिरी फिल्म होगी। एक सोशल मीडिया लाइव में खेसारी ने आरोप लगाए कि उन्हें भोजपुरी का सुशांत सिंह राजपूत बनाने की साजिशे की जा रही हैं। मैं इंडस्ट्री में सबको कांटों की तरह चुभने लगा हूं। क्योंकि मेरे गाने, फिल्में चलती हैं। पर कोई बात नहीं मैं कमजोर नहीं पडूंगा, सुशांत जैसा कुछ नहीं करुंगा। इतना मत सताओ कि कोई आत्महत्या ही कर ले।

'भगवान बनने की कोशिश न करें'
वहीं काजल ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें फिल्मों से निकलवाने की बातें हो रही हैं। लेकिन मुझे लोग पसंद करते हैं। मेहनत करती हूं, कोई परोसता नहीं मुझे। भगवान बनने की कोशिश न करें। भगवान एक ही है। सच क्या है, कड़वी बातों की वजह क्या है, अभी तक इस पर संशय है। हम तो यही प्रार्थना कर सकते हैं कि दोनों के बीच का टेंशन खत्म हो और फैंस उनकी जोड़ी के काम स्क्रीन पर देख सकें।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं