4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसपेरेंट टॉप और 44 हजार की चप्पलों में नजर आई Khushi Kapoor, देखें फोटोज

मुंबई में एक जिम के बाहर स्पॉट हुईं खुशी कपूर जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं खुशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 12 Feb 2021, 11:07 PM IST

Khushi Kapoor

Khushi Kapoor

मुंबई। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ( Sri Devi ) और फिल्ममेकर बोनी कपूर ( Bony Kapoor ) की बेटी खुशी कपूर ( Khushi Kapoor ) अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। बोनी भी खुशी के डेब्यू को लेकर अपनी राय दे चुके हैं। इसके बाद से ही सिनेप्रेमियों और मीडिया के लिए वह अपकमिंग स्टार बन गई हैं। हाल ही उन्हें मुंबई के अंधेरी के एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया।

यह भी पढ़ें : राशि खन्ना ने एक साल वेजिटेरियन रहकर बनाई फिट बॉडी, फिर पहली बार बिकिनी में खिंचाई फोटोज

44,500 की चप्पलें
खुशी ने इस दौरान स्पोर्ट्स ब्रा पर वाइट ट्रांसपेरेंट टॉप पहना हुआ था। ब्लैक ट्राउजर और ट्रेंडी स्लीपर्स में वह एथलीट लग रहीं थीं। अपने मोबाइल फोन को हाथ में लिए खुशी ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। उनके स्लीपर्स की कीमत 44,500 बताई जाती है।

जान्हवी ने किया 'धड़क' से डेेब्यू
गौरतलब है कि खुशी से पहले उनकी बहन जान्हवी कपूर बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' मूवी से अपना करियर शुरू किया। यह फिल्म काफी सफल रही। इसके गाने भी लोगों की जुबां पर चढ़े। पिछले साल जान्हवी की 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' मूवी आई थी। हालांकि कोविड—19 के चलते सिनेमाघर बंद थे, इसलिए इसे ओटीटी पर ही रिलीज करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्यों सही है किसान आंदोलन को इंटरनेशनल सेलेब्स का सपोर्ट, गिनाए कारण

पहले एक्टिंग कोर्स फिर करियर
एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा था कि बॉलीवुड में डेब्यू से पहले उनकी बेटी खुशी अमरीका में एक साल का एक्टिंग कोर्स पूरा करेंगी। इसे पूरा होने में एक साल का समय लगेगा। इसके बाद ही वह अपनी अभिनय यात्रा की शुरूआत करेंगी। ऐसा भी माना जा रहा है कि बोनी अपने होम प्रोडक्शन से भी खुशी को पहली फिल्म दे सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन