4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ एक्ट्रेस Raashii Khanna ने वेजिटेरियन डाइट से एक साल में पाई फिट बॉडी, ट्रेनर को दिया धन्यवाद

साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ( Raashi Khanna ) ने फ्लॉन्ट की बिकिनी बॉडी एक साल वेजिटेरियन रहकर अचीव की फिटनेस शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी 'राज एंड डीके' वेब सीरीज में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 10 Feb 2021, 8:35 PM IST

South Actress Raashii Khanna

South Actress Raashii Khanna

मुंबई। साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस राशि खन्ना ( Raashi Khanna ) ने हाल ही अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। अपने दोस्त के साथ पूल साइड में एंजॉय करते हुए एक्ट्रेस ने कई फोटोज अपलोड की हैं। वह बताती हैं कि बॉडी को फिट और हेल्दी बनाने के उनके प्रयास रंग लाए। हालांकि उनका मानना है कि अभी भी और मेहनत किए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Photos: खुले बाल, फुल स्लीव स्वेटर और शॉर्ट्स में नजर आईं नोरा फतेही, दिए हॉट पोज

'पिछले साल से पूरी तरह से वेजिटेरियन रही'

राशि खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा,'यह साल फिटनेस के मामले में बहुत ही कड़ा रहा, मेरे ट्रेनर कुलदीप सेठी ने मेरे साथ काफी काम किया और अच्छे रिजल्ट का वायदा किया। उन्होंने मेरे लिए सावधानीपूर्वक वर्कआउट शेड्यूल तैयार किया और सख्ती से स्वास्थ्यवर्धक डाइट प्लान तैयार किया। और क्योंकि मैं पिछले साल से पूरी तरह से वेजिटेरियन रही, कुलदीप को मेरे वेज होने के चलते वाकई गहन अध्ययन करना पड़ा। और आज मैं आश्चर्यचकित हूं कि जो मैं हमेशा अचीव करना चाहती थी, मैं उसके करीब आ गई।'

यह भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्यों सही है किसान आंदोलन को इंटरनेशनल सेलेब्स का सपोर्ट, गिनाए कारण

फैंस को दी सलाह

एक्ट्रेस ने आगे लिखा,' कुलदीप और राजेश ट्रेनर को मेरी मदद के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। अभी भी मुझे बहुत लम्बा रास्ता तय करना है। और हां, जो लोग मेरा ये पोस्ट पढ़ रहे हैं, उनको कहना चाहती हूं कि वर्कआउट इसलिए नहीं करें कि आप अपनी बॉडी से घृणा करते हैं बल्कि इसलिए करें कि आप इसे प्यार करते हैं। और कृपया, क्रेश डाइट ना करें। ये आपकी बॉडी को लाभ पहुंचाने की बजाय हानि पहुंचाता हैं। हमेशा हेल्दी अप्रोच रखनी चाहिए और याद रखें धीरे और संभलकर रेस को जीतें।'

'पक्का कार्मिशयल' की साइन
हाल ही में राशि खन्ना ने गोपीचंद स्टारर फिल्म 'पक्का कार्मिशयल' साइन की है। इसमें वह लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाएंगी। इस मूवी की शूटिंग मार्च में शुरू होने की संभावना है। इसकी रिलीज के लिए अक्टूबर महीने का प्लान किया गया है। वहीं, राशि ने बॉलीवड स्टार शाहीद कपूर की अपकमिंग वेबसीरीज 'राज एंड डीके' साइन की है। शाहिद ने राशी की एंट्री को लेकर एक पोस्ट किया जिसमें वह एक्ट्रेस के पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं।