टॉलीवुड

चंद फिल्में करने वाली Nidhhi Agerwal का फैंस ने बनाया मंदिर, एक्ट्रेस ने कहा- खुश हूं, लेकिन इसका उपयोग…

निधि अग्रवाल ( Nidhhi Agerwal ) का फैंस ने चेन्नई में बनाया मंदिर, मूर्ति की स्थापित एक्ट्रेस ने प्यार और सपोर्ट के लिए फैंस को कहा धन्यवाद भोजन, शिक्षा और आश्रय के लिए मंदिर को काम लेने की अपील
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2021, 6:14 PM IST
Nidhhi Agerwal Temple
Nidhhi Agerwal Temple

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ( Nidhhi Agerwal ) शायद देश की पहली ऐसी युवा एक्ट्रेस हैं, जिनका मंदिर बनाया गया है। एक्ट्रेस के फैंस ने वैलेंटाइन डे ( Valentine Day ) के दिन यह मंदिर चेन्नई में बनाया। इस दिन फैंस ने एक्ट्रेस का स्टेच्यू स्थापित किया। केक काटा और स्टेच्यू का अभिषेक किया। अब इस पर निधि का बयान आया है। उनका कहना है कि इस मंदिर को लोगों को आश्रय, शिक्षा और भोजन देने में किया जाए।

मंदिर के ट्रस्टी से किया निवेदन
निधि अग्रवाल ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने मंदिर बनाए जाने को लेकर बयान जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा,'मेरे फैंस के मुझ पर निस्वार्थ प्रेम बरसाने को लेकर बहुत खुश हूं। उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। मेरे कुछ फैंस क्लब के चैरिटी का काम करने की मैं तारीफ करती हूं। मैं मंदिर के ट्रस्टी से विनम्र निवेदन करती हूं कि इस मंदिर का उपयोग लोगों को आश्रय, शिक्षा और भोजन देने में किया जाए। आपका प्यार और सपोर्ट किसी भी सांसारिक अवॉर्ड कहीं ज्यादा है।'

'मेरे लिए यह शॉकिंग है'
अपने मंदिर बनाए जाने पर आश्चर्य जताते हुए निधि ने एक इंटरव्यू में हाल ही कहा,'वैलेंटाइन डे पर फैंस ने ये तोहफा दिया है। इससे मैं आश्चर्यचकित हो गई। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। हालांकि मैं फैंस के इस प्यार के लिए खुश भी हूं और आभारी भी। मैं अभी भी नई हूं। मैंने तमिल में महज 2 फिल्में की हैं और एक तेलुगु में की है। दोनों भाषाओं में कुछ फिल्में और कर रही हूं। इसलिए ये शॉकिंग है, लेकिन खुशी तो है। मुझे नहीं पता था कि फैंस ऐसा कुछ करेंगे।'

हिन्दी फिल्म से किया डेब्यू
बता दें कि निधि ने 2017 में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फिल्म 'मुन्ना माइकल' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उनका चयन 3000 लड़कियों में से किया गया था। इसके बाद वह साउथ मूवीज में ही नजर आई हैं। निधि का जन्म एक मारवाड़ी परिवार में हैदराबाद में हुआ था। उनका पालन-पोषण बंगलौर में हुआ।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं