टॉलीवुड

आम्रपाली को छोड़ निरहुआ बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस पर चला रहे थे नैनों के बाण, एक्ट्रेस ने कहा लिमिट में रहो!

निरहुआ ने बोले टाइगर श्रॉफ के डायलॉग्स
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 2:01 PM IST
Dinesh lal Yadav And Shraddha kapoor
Dinesh lal Yadav And Shraddha kapoor

वैसे तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव यानी की निरहुआ हमेशा ही भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे के साथ ऑनस्क्रिन लड़ाते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार तो कुछ अलग ही हो गया निरहुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस पर नैनों के बाण चला रहे थे कि एक्ट्रेस ने उन्हें लिमिट में रहने को कह दिया। इसका वीडियो निरहुआ ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Abhi to maine start kiya hai 😎#duet #tiktok @shradhakapoor_official @dineshlalyadav

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

निरहुआ ने टाइगर श्रॉफ के बोले डायलॉग्स

निरहुआ के जिस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं। इसमें निरहुआ ऐप के जरिए टाइगर श्रॉफ के डायलॉग्स की लिप्सिंग करते दिखाई दे रहे हैं और श्रद्धा इस ऐप में हिंदी फिल्म 'बागी' का डायलॉग बोल रही हैं। ये पूरा वीडियो काफी मजेदार है। निरहुआ के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है और वाकई में टाइगर श्रॉफ के डायलॉग्स पर निरहुआ की एक्टिंग जबरदस्त लग रही है। इस तरह ये वीडियो काफी मस्ती से भरा है।

इस फिल्म की कर रहे हैं तैयारी

इस ईद पर निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आई थीं। ऐसे में अब इस जोड़ी की अगली फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' आने वाली है जिसकी शूटिंग में दोनों ही स्टार काफी बिजी थे। माना जा रहा है कि ये फिल्म बड़े बजट की है। बता दें कि इस फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग लंदन में भी की गई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों स्टार्स की जोड़ी इस बार भी पहले की तरह ही धमाल मचा पाती है या नहीं।

Updated on:
21 Aug 2018, 2:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा