बॉलीवुड स्टार्स के साथ आए दिन कोई न कोई घटना घटित होती रहती है। फिर चाहे वह फिल्म की शूटिंग के दौरान हो या फिर फोटोशूट के दौरान। इसके कारण उन्हें कई बार शर्मिंदगी भी महसूस होती है। हाल ही में फिल्म 'हेट स्टोरी 4' की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फोटोशूट करवा रही थीं कि उनके साथ कुछ ऐसी ही घटना घटित हुई। वैसे भी वह इन दिनों अपनी फोटोज के कारण काफी सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन इस बार वह फोटोज के कारण नहीं बल्कि वायरल वीडियो के कारण चर्चा में हैं।