बॉलीवुड के गीत-संगीत हर किसी के जीवन में हमेशा ही रस घोलने का काम करते हैं और ये गीत तब और भी खास हो जाते हैं जब किसी खास रिश्ते या मौके से जुड़े हों। ऐसे में दिल को छू लेने वाले भाई-बहने के प्यार के गीत हम आपको सुनाएंगे जिससे आप रक्षाबंधन के दिन को और भी खास बना पाएंगे। भाई-बहन के प्यार के ये गीत उस दौर के हैं जिनकी चमक आज भी कायम है। इनकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही है जितनी पहले थी। तो चलिए उन गीतों को सुनते हैं।