टॉलीवुड

निरहुआ का ‘पाकिस्तान से बदला’ ने मचाया गदर, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

भारत की वायुसेना ने मंगलवार तड़के 3.30 बजे पीआके के आतंकी ठिकानों पर बम गिराए और उन्हें तबाह कर दिया।
2 min read
Feb 26, 2019
Pakistan se Badla
Pakistan se Badla

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गाने और फिल्में यूट्यूब पर काफी देखे जाते हैं। उब उनकी एक फिल्म यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का नाम है 'पाकिस्तान से बदला'। इसको यूट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म में निरहुआ के साथ अभिनेत्री काजल राघवानी लीड रोल में हैं। हालांकि फिल्म पुरानी है लेकिन अभी ट्रेंड कर रही है।

यहां तक की यूजर्स फिल्म देखने के बाद कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि भारत की वायुसेना ने मंगलवार तड़के 3.30 बजे पीआके के आतंकी ठिकानों पर बम गिराए और उन्हें तबाह कर दिया। पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीफ के 40 से ज्यादा सैनिक शहीद हो गए थे। भारतीय एयरफोर्स ने इस आतंकी हमले का बदला लेते हुए पीओके में घुसकर करीब 300 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से निरहुआ की फिल्म 'पाकिस्तान से बदला' ट्रेंड कर रही है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी वायुसेना की इस कार्यवाही का समर्थन किया है और ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। बता दें कि आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश का माहौल था। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश—ए—मोहम्मद ने ली थी। इस संगठन को पाकिस्तानी की सरपरस्ती हासिल है।

Updated on:
26 Feb 2019 07:19 pm
Published on:
26 Feb 2019 07:19 pm