टॉलीवुड

क्या है ऑस्कर में जीतने वाली The Elephant Whisperers की कहानी, यहां घर बैठे देखें पूरी फिल्म

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 भारतीयों के लिए नई खुशखबरी लेकर आया है। सालभर से फैंस जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे आखिर वो घड़ी आ गई। ऑस्कर अवार्ड 2023 का आगाज हो चुका है। इसके आरंभ के साथ ही आरआरआर फिल्म के गान नाटू नाटू ने इतिहास रच दिया है। Oscars 2023 में नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है।
2 min read
Mar 13, 2023
 The Elephant Whisperers
The Elephant Whisperers

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 में आरआरआर ने भारत के नाम का परचम दुनिया भर में लहरा दिया है। फिल्म 'द एलिफेंट व्हिसपरर्स' ने 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट' में ऑस्कर जीता है। इस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा हैं। लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं है। तमिल भाषा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की इस फिल्म को खूब प्यार मिला है। ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ पिछले साल 8 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

फिल्म की कहानी-

द एलिफेंट व्हिसपर्स की कहानी दो हाथियों और उनकी देखभाल कर रहे बमन और बेला पर आधारित है। इस फिल्म को प्रकृति से जोड़ते हुए दिखाया गया है। ये दक्षिण भारत के एक अनाथ हाथी और उसको बचाने वाले कपल की सच्ची कहानी है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक कपल एक अनाथ बेबी हाथी की देखभाल करने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, एक परिवार बनाते हैं।

कहां देखें फिल्म-
इस फिल्म को पिछले साल 8 दिसंबर को रिलीज किया गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। आप इसे घर बैठे कहीं भी कभी भी देख सकते हैं।

गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीतने के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड हाथ में लेते हुए फोटो शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'आज की रात ऐतिहासिक है, क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना। मेरे प्यारे पति सनी। हैप्पी 3 मंथ एनिवर्सरी। इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को...भविष्य यहां है। जय हिन्द।'

बता दें कि हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने यह डॉक्यु ड्रामा देखा था और इसकी काफी तारीफ की थी। प्रियंका ने कहा था, ‘भावनाओं से भरा एक ट्रंक। दिल को छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है। मुझे बहुत पसंद आई। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।’

यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर की शादी में छोटी सी थीं जान्हवी कपूर

Published on:
13 Mar 2023 12:00 pm