टॉलीवुड

Pawan Singh की पहली पत्नी ने पंखे से लटककर दे दी थी जान, तीन साल बाद रचाई दूसरी शादी

भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलु से घर किसी को झूमने पर मजबूर कर देने वाले पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके फैंस उनसे जुड़ी हर जानकारी को जानना चाहते हैं।

2 min read
Pawan Singh

नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं। अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलु से घर किसी को झूमने पर मजबूर कर देने वाले पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके फैंस उनसे जुड़ी हर जानकारी को जानना चाहते हैं। ऐसे में आज बताते हैं कि पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी के बारे में-

शादी के बाद किया सुसाइड

पवन सिंह ने दो शादिया की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था। शादी के छह महीने बाद 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के बाद पवन और नीलम मुंबई शिफ्ट हो गए थे। लेकिन कुछ वक्त बाद ही नीलम ने खुद को खत्म कर दिया। नीलम ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। ऐसा कहा जाता है कि नीलम ने पवन सिंह के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से अपनी जान दे दी थी। ऐसी भी खबरें छपी की पवन अपनी पत्नी को नीलम को टाइम नहीं देते थे।

परिवार की पसंद से की दूसरी शादी

नीलम की मौत के बाद पवन सिंह का नाम कई एक्ट्रेसेज़ से जुड़ा। सबसे ज्यादा चर्चा पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अफेयर की खबरों ने बटोरीं। हालांकि इन सभी खबरों के परे पवन सिंह अपने परिवार की पसंद से दूसरी शादी की। उनकी दूसरी पत्नी का नाम ज्योति है। पवन सिंह जहां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं तो वहीं, ज्योति लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दोनों ने 6 मार्च 2018 को उत्तरप्रदेश के बलिया में शादी की। ज्योति ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। शादी से पहले ही दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन सिंह की फिल्मों और गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। पवन सिंह को सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला और लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों से काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके साथ ही पवन सिंह ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

Published on:
06 Nov 2020 11:03 am
Also Read
View All