
Peddi Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा के 'ग्लोबल स्टार' राम चरण और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की जोड़ी आखिरकार बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब रही है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही यह हाल के दिनों की सबसे बड़ी तेलुगु फिल्मों में से एक मानी जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में इस कदर दीवानगी थी कि इसकी एडवांस बुकिंग ने ही सफलता के नए झंडे गाड़ दिए थे।
फिल्म के रिलीज होते ही इसके पहले दिन के जो कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। राम चरण की जबरदस्त स्टार पावर के दम पर 'पेड्डी' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई पुराने रिकॉर्ड्स को तहस-नहस कर दिया है।
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीदें जताई जा रही थीं, क्योंकि 'पेड्डी' ने सिर्फ पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही 20 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बिजनेस कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले ही फिल्म के 82 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके थे। इसके बाद 4 जून को इस फिल्म को देश-विदेश के करीब 3000 सिनेमाघरों में बेहद भव्य तरीके से रिलीज किया गया।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ नेट की शानदार ओपनिंग की है। इसमें से अकेले इसके ओरिजिनल तेलुगु वर्जन ने 47.20 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है। फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले यानी बुधवार को पेड प्रिव्यूज के जरिए ही 18.50 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए थे।
राम चरण की 'पेद्दी' ने हिंदी में 3 करोड़, कन्नड़ में 25 लाख, मलयालम में 10 लाख और तमिल में 45 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इस तरह देखा जाए तो पहले दिन की कुल घरेलू कमाई का आंकड़ा 69.50 करोड़ तक पहुंच गया है। यह राम चरण के लिए अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
अपने इस ऐतिहासिक ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ 'पेड्डी' ने भारतीय सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। राम चरण की इस फिल्म ने पहले ही दिन रणवीर सिंह की हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' और सनी देओल की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' के पहले दिन के रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
बता दें, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, जबकि सनी देओल की 'गदर 2' ने अपने पहले दिन 40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इन दोनों ही बड़ी फिल्मों को पछाड़कर 'पेड्डी' अब इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म के इस दमदार आगाज को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वीकेंड पर कमाई के कई और बड़े कीर्तिमान स्थापित करेगी।