PM Modi sends wedding wishes for Rashmika and Vijay: देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को आशीर्वाद दिया है और एक दिल छू लेने वाली संदेश भेजा है। प्रधानमंत्री ने सात वचनों को बेहद शानदार तरीके से समझाया है।
PM Modi sends wedding wishes for Rashmika and Vijay: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कपल कल यानी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं, जिसकी वजह से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इसी बीच, इस हाई-प्रोफाइल शादी में चार चांद तब लग गए जब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कपल को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजीं।
उदयपुर के आलीशान होटल 'ITC मोमेंटोस' में होने जा रही इस शादी के लिए विजय देवरकोंडा के माता-पिता, माधवी और श्री गोवर्धन राव ने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस निमंत्रण के जवाब में एक बेहद आत्मीय पत्र भेजा है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, "26 फरवरी 2026 को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी में आपके द्वारा बुलाया जाना मेरे लिए खुशी की बात है। इस शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई।"
पीएम मोदी ने अपने संदेश में न केवल कपल को आशीर्वाद दिया, बल्कि उनके फिल्मी करियर का जिक्र करते हुए एक खूबसूरत बात भी कही। उन्होंने लिखा कि विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा।
शादी को जिंदगी का एक अहम पड़ाव बताते हुए प्रधानमंत्री ने 'सखा सप्तपद भव' के भाव को शानदार तरीके से लिखा। उन्होंने बताया कि सात कदम साथ चलने का मतलब है जीवन भर के लिए एक-दूसरे का सबसे अच्छा दोस्त बन जाना। उन्होंने कामना भी की और लिखा यह जोड़ा हमेशा इसी दोस्ती और स्नेह के साथ आगे बढ़े।
विजय और रश्मिका की शादी बेहद निजी तरीके से हो रही है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री के इस संदेश ने शादी की चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। उदयपुर के वेन्यू को राजसी अंदाज में सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।