टॉलीवुड

लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन

विवेक को भारत सरकार की ओर से 2009 में पदमश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने पूरे करियर में 220 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

2 min read
Popular Tamil actor Vivek died this morning from cardiac arrest
Popular Tamil actor Vivek died this morning from cardiac arrest

नई दिल्ली। साउथ इंडियन ही नहीं बल्कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कॉमेडियन में से एक तमिल अभिनेता विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। हॉस्पिटल की ओर से जारी एक बुलेटिन में बताया कि तड़के सुबह 4 बजकर 35 मिनट में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को ही उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने के कारण चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 59 साल वर्ष थी। उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए हैं।

शुक्रवार को घर ही हुआ था चेस्ट पेन
मीडिया रिपोर्ट केक अनुसार शुक्रवार को सुबह उन्हें घर पर ही चेस्ट पेन हुआ था। जिसके बाद चेन्नई के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वो बेहोशी के हालत में थे। उनकी पत्नी और बेटी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसी गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीन की डोज भी लगवाई गई थी। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि कॉर्डिक अरेस्ट और वैक्सीन का आपस में कोई लिंक स्थापित नहीं किया जा सकता है।

कमल हासन की 'इडियन 2' का रहे हिस्सा
विवेक को पिछली बार 'धाराला प्रभु' में देखा गया था। हरीश कल्याण स्टारर इस मूवी के रिलीज के सप्ताह के दौरान ही देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसलिए यह फिल्म थिएटर्स में अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई थी। ये 2012 में आई बॉलीवुड फिल्म 'विकी डोनर' का तमिल रिमेक है। विवेक कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में भी नजर आए थे।

पदमश्री से हो चुके हैं सम्मानित
विवेक को भारत सरकार की ओर से 2009 में पदमश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने पूरे करियर में 220 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें रजनीकांत स्टारर शिवाजी भी शामिल है। विवेक को फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। उनकी मौत की सूचना से पूरा टॉलीवुड काफी स्तब्ध है।

Updated on:
17 Apr 2021 09:01 am
Published on:
17 Apr 2021 08:37 am