टॉलीवुड

डगमगाया ‘Adipurush’ का बजट? Prabhas ने रातों-रात बढ़ाई फीस, निर्माताओं को लगा बड़ा झटका

प्रभास (Prabhas) के फैंस काफी लंबे समय से उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का वेट कर रहे थे, जिसके बाद अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रभास के फीस बढ़ा देने से फिल्म निर्माताओं को बड़ा झटका लगा है.
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2022, 2:42 PM IST
Adipurush के लिए Prabhas ने बढ़ाई रातों-रात फीस
Adipurush के लिए Prabhas ने बढ़ाई रातों-रात फीस

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी सेहत और बढ़े वजन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे. प्रभास के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो नजर आने वाले हैं. इन्हीं में से उनकी एक मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) भी है, जिसकी चर्चा न जाने कब से हो रही है. एक्टर के फैंस भी इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. साथ ही इसके जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं ऐसे में अब लगता है कि फैंस को थोड़ा और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि फिल्म बजट डगमगा गया है.

जी हां, प्रभास ने अपनी फीस बढ़ा दी है. प्रभास के इस तरह के निर्णय से फिल्म मेकर्स काफी परेशान हो रहे हैं. खास बात ये है कि फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी हैं और आधी होनी बाकी है. ऐसे में प्रभास का ये निर्णय फिल्म के लिए काफी नकारात्मक साबित हो सकता है. इतना ही नहीं इस फिल्म का कुल बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में प्रभास 120 करोड़ रुपये फीस की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते मेकर्स काफी परेशान हैं.


इससे पहले प्रभास से इस फिल्म के लिए 90 से 100 करोड़ की फीस के बारे में बात हुई थी, जिसके बाद फिल्म की तैयारियों और शूटिंग शुरू की गई थी. मेकर्स की बात करें तो उनका मानना है कि प्रभास की मांग को पूरा करने से बजट में लगभग 25% की बढ़ोतरी होती है. साथ ही फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग अभी बाकी है. एक्टर की इस मांग के टलते सेट पर टकराव पैदा हो सकता है. इससे पहले उनकी फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर असफलता साबित हुई थी.


इसके बावजूद एक्टर की फीस बढ़ाने की मांग किसी को भी सरप्राइज कर सकती है. वहीं खबरों की माने तो प्रभास के फैंस भी इस खबर से काफी काफी परेशान हैं, क्योंकि साल 2020 के बाद से लेकर अब तक फिल्म को लेकर काफी अपडेट सामने नहीं आई है. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर #WakeUpTeamAdipurush ट्रेंड कर रहा था. बता दें कि फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) नजर आएंगी.

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा