6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो फ्लॉप फिल्मों के बाद Akshay Kumar को मिला इस डायरेक्टर का सहारा? Indian Air Force पर बनाएंगे फिल्म

अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों को लेकर इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) खूब ट्रोल हो रहे हैं. ऐसे में उन्होंने अब ऐसे डायरेक्टर का सहारा लिया है, जो उनके लिए बेहतरीन फिल्म बनाए और उनको इन फ्लॉप फिल्मों से उभारे.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Jun 2022, 2:04 PM IST

दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद Akshay Kumar ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद Akshay Kumar ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी लगातार फ्लॉप फिल्मों 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. उनकी दोनों फिल्में इसी साल रिलीज हुई थी और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाईं. इसी बात से परेशान आने के बाद उन्होंने फिल्म निर्देशक दिनेश विजान (Dinesh Vijan) से हाथ मिलाया है. अक्षय कुमार चाहते हैं कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स वो अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों की भरपाई कर सकें. वहीं सामने आ रही खबरों की माने तो उनके साथ अक्षय देश भक्ति वाली फिल्म बना सकते हैं.

खबरों की माने तो दोनों साथ में इंडियन एयरफोर्स पर फिल्म बना सकते हैं. सामने आ रही खबरों के मुताबिक अक्षय की ये फिल्म Indian Air Force और उसकी जीत पर आधारित होगी. साथ ही बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2023 में शुरू हो सकती है और इसको साल 2024 में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है.

खबरों के मुताबिक अक्षय इस फिल्म में एक एयर फोर्स अफसर के किरदार में नजर आने वाले हैं. इससे पहले भी अक्षय 'रुस्तम' फिल्म में एक एयरफोर्स अफसर का किरदार निभा चुके हैं. फिलहाल फिल्म को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई हैं.

यह भी पढ़ें: 'कियारा अच्छी पत्नी बनेगी', Sidharth-Kiara की डेटिंग न्यूज के बीच Neetu Kapoor ने बताया सच!


साथ ही अभी फिल्म को लेकर कास्टिंग की भी कोई खबर सामने नहीं आई है. वहीं अपनी आने वाले कई फिल्मों से अक्षय कुमार और उनके फैंस खासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार एक्टर किसी को निराश नहीं करेंगे. इससे पहले अक्षय की फिल्म 'अतरंगी रे', 'सूर्यवंशी', 'बेल बॉटम' और 'लक्ष्मी' जैसी तमाम फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल रहा था.

वहीं अक्षय अब जल्द ही 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु', 'मिशन सिंड्रेला', 'ओएमजी 2- ओह माय गॉड 2', 'सेल्फी' और एक तमिल फिल्म Soorarai Pottru के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे. वहीं बात करें 'रक्षा बंधन' की तो इसका ट्रेलर 21 जून को रिलीज हो चुका है. फिल्म में अक्षय कुमार के ऑपोजिट भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें:'25 जून को हो 'Pathaan' का पोस्टर रिलीज', SRK के फैंस ने क्यों पकड़ी ये जिद्द; क्या है खास?