कियारा आडवाणी के बारे में बात करते हुए नीतू कपूर ने कहा कि 'कियारा बहुत प्यारी है और वे सबसे अच्छी बीवी बनेगी वे बेहद ही स्वीट और प्यार नुमा लड़की हैं'. कियारा और सिद्धार्थ को अक्सर पार्टी और इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है, लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. इस बीच नीतू कपूर ने अपने और ऋषि कपूर के बारे में भी बात की. ऋषि कपूर काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा था, जिसके बाद साल 2020 में वो दुनिया को अलविदा कह गए.