दरअसल, 25 जून 1992 को शाहरुख खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और आते ही छा गए थे. इस 25 जून को शाहरुख खान को इंडस्ट्री में पूरे 30 साल हो जाएंगे. ऐसे में उनके फैंस की उनके प्रति इतनी दीवानगी है कि वो चाहते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म का पहला पोस्टर उसी तारीख को रिलीज हो, जिस तारीख को SRK ने इंडस्ट्री में कदम रखा और आज के समय में वहां के किंग बन चुके हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) मुख्य भूमीका में नजर आने वाले हैं.