6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्स-हसबैंड Naga Chaitanya की डेटिंग न्यूज पर Samantha Ruth साझा निशाना, दी ये नसीहत

हाल में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अपने एक्स-हसबैंड नागा चैतन्‍य (Naga Chaitanya) की डेटिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. साथ ही एक नसीहत भी दे डाली.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Jun 2022, 10:49 AM IST

एक्स-हसबैंड Naga Chaitanya की डेटिंग न्यूज पर Samantha Ruth साझा निशाना

एक्स-हसबैंड Naga Chaitanya की डेटिंग न्यूज पर Samantha Ruth साझा निशाना

हर कोई जानता है कि शादी के 4 साल के अंदर ही साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्‍य (Naga Chaitanya) अलग हो चुके हैं. इसी बीच अब एक्टर के डेटिंग की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपने एक्स-हसबैंड की डेटिंग की खबरों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल में सामंथा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक नसीहत दी है. सामने आ रही खबरों की माने तो नागा चैतन्‍य अब 'मेड इन हेवन' फेम ऐक्‍ट्रेस शोभ‍िता धुलिपला (Sobhita Dhulipala) को डेट कर रहे हैं.

इस खबर के सामने आने के बाद सामंथा रुथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'लड़की के बारे में कोई अफवाह है तो वो यकीनन सही होगी. लड़के के बारे में अफवाह है तो ये जरूर उस लड़की ने फैलाई होगी. बड़े हो जाओ दोस्‍तों... जिन दो लोगों की बात हो रही है वो अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं.. आपको भी मूव ऑन कर लेना चाहिए. अपने काम पर ध्‍यान दीजिए... अपने परिवार का खयाल रख‍िए. मूव ऑन!!'. वहीं एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद ज्यादातक यूजर्स नागा और शोभ‍िता की डेटिंग की न्यूज को सही बता रहे हैं, लेकिन फिलहाल अभी इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:'गैंग रेप ऐड' की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हैं एक्टर Saurabh Verma, सामने आई चैट


दरअसल, कुछ समय पहले एक न्यूज आई थी कि शोभ‍िता और नागा एक ही कार में में जुबली हिल्‍स वाले अंडर कंस्‍ट्रक्‍शन घर पहुंचे थे और फिर वहां से घंटों बाद एक ही कार में बाहर भी नि‍कले. बस इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के डेटिंग की अफवाओं ने खुब जोर पकड़ लिया. इतना ही नहीं अफवाहें यहां तक उड़ चली हैं कि नागा और सामंथा के तलाक की वजह भी इसी डेटिंग को बताया जा रहा है, लेकिन सामंथा के इस ट्वीट ने अच्‍छे-अच्‍छों की सोच पर तगड़ी चोट दी है. फिलहाल इन दिनों एक्ट्रेस 'द फैमिली मैन 2' की प्रमोशनल और शूटिंग में बिजी चल रही हैं.


बता दें कि सामंथ रुथ प्रभु और नागा चैतन्‍य ने साल 2017 में शादी की थी, जिसके बाद साल 2021 सितंबर में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थी, जिसको लेकर दोनों ने एक साझा बयान जारी किया था, जिसमें दोनों के अलग होने की बात को स्वीकारा गया था. शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था. इसके बाद नागा की दूसरी शादी अफवाहें भी खूब जोरों पर थी, जिस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि 'मुझे खुद नहीं पता मैं दूसरी शादी के बारे में सोच रहा हूं. मुझे अभी खबरों से ही पता चला'.

यह भी पढ़ें: 'आप कुछ नहीं कर सकते!', कम उम्र में बेटी Nysa Devgn के फेम से क्यों परेशान हैं पिता Ajay Devgn?