एक्टर सौरभ वर्मा (Saurabh Verma) को लोग अभी जानते नहीं. उनका कोई ज्यादा नाम नहीं, लेकिन फिर भी वो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आखिर ऐसा क्या हो गया, जिसके चलते लोग सोशल मीडिया पर बस उन्हीं की बात कर रहे हैं. चलिए आज हम आपको बताते हैं क्या बात है? दसअसल, उनकी एक चैट तेजी से वायरल हो रही है. चैट में एक ऐड के लिए उनको ऑफर किया जा रहा है, जिसको वो ये कह कर रिजेक्ट कर देते हैं कि 'ये महीलाओं के खिलाफ है अगर इसमें आप चेंज करते हैं तो मैं काम कर लूंगा'.