6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vikrant Massey को वॉशरूम की लाइन में खड़े-खड़े मिला था पहला ऑफर, जब उसने आके पूछा – ‘एक्टिंग करोगे?’

टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरूआत करने वाले विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) आज के समय में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बन चुके हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनको एक्टिंग का पहला ऑफिर वॉशरूम के बाहर मिला था.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Jun 2022, 11:31 AM IST

वॉशरूम के बाहर मिला था Vikrant Massey को करियर का पहला ब्रेक

वॉशरूम के बाहर मिला था Vikrant Massey को करियर का पहला ब्रेक

टीवी की छोटी से दुनिया से निकल कर बॉलीवुड जैसी एक बड़ी दुनिया में अपने दम पर आपना नाम बनाने वाले विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के करोड़ों में फैन हैं, जो उनकी अभिनय को बेहद पसंद करते हैं. कम समय में अपना ऐसा दमदार नाम कमाने के पीछे विक्रांत मैसी के दमदार अभिनय के साथ-साथ उनकी लगन भी है. बेहद कम लोग ही जानते हैं कि विक्रांत मैसी एक बेहतरीन डांस और शानदार कोरियॉग्रफर भी है. उन्होंने 7 साल की उम्र से ही उन्होंने स्टेज पर डांस की छोटी-मोटी परफॉर्मेंस और थिएटर करना शुरू कर दिया था.

एक दमदार एक्टर बनेन से पहले विक्रांत श्यामक डावर के शो 'धूम मचाओ धूम' में कोरियॉग्रफर थे, लेकिन आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि उनको उनके करियर का पहला ब्रेक और ऑफर एक वॉशरूम के बाहर मिला था. जी हां, अपने एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि 'मैं मुंबई में एक रेस्ट्रॉन्ट के वॉशरूम के बाहर लाइन में खड़ा था. वहीं मुझे एक शो का ऑफर मिला. एक महिला मेरे पास आई और पूछा कि ऐक्टिंग करोगे? मैंने उनसे बात की और उन्होंने मुझे अपने ऑफिस आने को कहा'.

यह भी पढ़ें: एक्स-हसबैंड Naga Chaitanya की डेटिंग न्यूज पर Samantha Ruth साझा निशाना, दी ये नसीहत


विक्रांत ने आगे बताया कि 'जब मैं उनके ऑफिस गया तो उन्होंने कहा कि मुझे एक एपिसोड के लिए 6 हजार रुपये मिलेंगे और महीने में मुझे 4 एपिसोड शूट करने होंगे. मैंने तुरंत हिसाब लगाया तो महीने के 24 हजार रुपये बन रहे थे. मैंने तुरंत हां कह दी. मैं हमेशा से ही एक्टर बनना चाहता था. ऐसा नहीं है कि मैंने पैसों की बात सुनकर हां कहा. मुझे लगा कि काम के साथ-साथ सीख भी लूंगा'. विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरूआत साल 2008 में टीवी शो 'धरम वीर' से की थी. इसके बाद वो 'बालिका वधू', 'बाबा ऐसो वर ढूंढो', 'कबूल है' और 'गुमराह' जैसे कई शो में नजर आए.


साथ ही वो डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुके हैं. इसके बाद विक्रांत ने साल 2013 में फिल्म 'लुटेरा' से बॉलिवुड डेब्यू किया, जिसके बाद वो 'दिल धड़कने दो', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', '14 फेरे' 'हसीन दिलरुबा', 'लव हॉस्टल' और 'छपाक' जैसी कई फिल्मों में नजर आए. इतना ही नहीं उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है, जिनमें 'मिर्जापुर', 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल', 'क्रिमिनल जस्टिस' और 'मेड इन हेवन' जैसी वेब सीरीज का नाम शामिल है. बता दें कि अब वो फिल्म 'मुंबईकर' और 'फोरेंसिक' में भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:'गैंग रेप ऐड' की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हैं एक्टर Saurabh Verma, सामने आई चैट