टॉलीवुड

Pushpa 2 Update: ‘पुष्पा-2’ की नई रिलीज डेट हो गई फाइनल, अब इस दिन होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Pushpa 2 New Release Date: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की नई रिलीज डेट आ गई है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर इसके नए पोस्टर के साथ इसे शेयर किया है।

2 min read
Jun 17, 2024

Pushpa 2 New Release Date: साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 15 अगस्त को इसे रिलीज किया जाना था, लेकिन इसकी कुछ शूटिंग बाकी है, इसलिए इसे आगे के लिए बढ़ा दिया गया।


अब इसकी फाइनल रिलीज डेट आ गई है। फिल्ममेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब ये मूवी दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रही है।

पुष्पा-2 की नई रिलीज डेट

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने ट्विटर यानी एक्स अकाउंट पर इसके नए पोस्टर को आज शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-पुष्पा 2: द रूल अब 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके नए पोस्टर में एक्टर पुष्पा राज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रे टी-शर्ट और उसके ऊपर ब्राउन जैकेट पहनी हुई है। उनके हाथ में तलवार भी है, जो उनके कंधे पर है। उनका ये नया अवतार काफी डैशिंग लग रहा है।

'पुष्पा-2' की रिलीज डेट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस इसे तेजी से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर रहे हैं। साथ ही लोग नए पोस्टर की तारीफ भी करते दिखे। मगर इस फिल्म को देर से रिलीज होने के चलते नाराज भी दिखे।
बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

वैसे इस खबर आमिर खान के फैंस ने जरूर राहत की सांस ली होगी। क्योंकी उनके स्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन से अब पुष्पा-2 का क्लैश जो टल गया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) सुकुमार द्वारा निर्देशित है और इसमें रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं।

Updated on:
17 Jun 2024 11:47 pm
Published on:
17 Jun 2024 11:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर