
ट्विशा सर्मा की आंटी ने दिया बयान
Former Miss Pune Twisha Sharma Death: पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हर गुजरते दिन के साथ इस केस में नए-नए मोड़ आ रहे हैं, जो पूरे देश को झकझोर रहे हैं। जहां एक तरफ देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) इस हाई-प्रोफाइल मामले की तह तक जाने के लिए सबूत जुटा रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया गलियारों में भी ट्विशा के लिए इंसाफ की आवाज गूंज रही है। आम जनता से लेकर मनोरंजन जगत में ट्विशा के साथ हुई हिंसा को भयानक कहा जा रहा है।
वहीं, ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला भी लगातार एक्ट्रेस पर बेहद अपमान जनक आरोप लगा रहे थे। अपनी बेटी का पक्ष रखते हुए ट्विशा के माता-पिता ने भी बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। अब इस पूरे मामले की कमान पूरी तरह CBI के हाथों में आ चुकी है। सीबीआई की टीम ने भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस से केस डायरी, फोरेंसिक दस्तावेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं।
CBI जांच के बीच ट्विशा की आंटी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने ट्विशा के व्यवहार को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया, "ट्विशा केवल चेहरे से ही नहीं बल्कि दिल से काफी सुंदर थी। उसका व्यवहार काफी अच्छा था। वह काफी खुशमिजाज और चुलबुली लड़की थी"
आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा, "वो ऐसा कभी नहीं कर सकती, हम ये सोच ही नहीं सकते कि वह ऐसा कुछ कर सकती है। हमें यही उम्मीद है कि हमारी बच्ची को जल्द से जल्द न्याय मिले और सुप्रीम कोर्ट या CBI की निष्पक्ष जांच हो और हमारी बेटी के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।"
बता दें, ट्विशा शर्मा का पूरा परिवार शुरुआत से ही इस मौत को संदिग्ध मान रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा था। इसी दबाव के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने यह केस सीबीआई को सौंपा है। अब सीबीआई की आगे की रणनीति AIIMS के डॉक्टरों द्वारा किए गए दूसरे पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।
इसके साथ ही, सीबीआई ने भोपाल की ट्रायल कोर्ट में कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अगर एजेंसी मुख्य संदिग्ध समर्थ से हिरासत में पूछताछ करना चाहती है, तो उसे इंदौर की विशेष अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए अलग से अर्जी लगानी होगी।
Updated on:
27 May 2026 11:27 am
Published on:
27 May 2026 11:27 am
