टॉलीवुड

Pushpa 2: आगे बढ़ी ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट, 15 अगस्त को नहीं होगी रिलीज? बड़ा अपडेट आया सामने

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खबरें हैं कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज नहीं हो पाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2024, 1:26 PM IST
पुष्पा 2 की रिलीज डेट बढ़ी आगे
पुष्पा 2 की रिलीज डेट बढ़ी आगे

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा है कि ये इंतजार अब काफी लंबा हो सकता है। खबर हैं कि मेकर्स फिल्म क रिलीज डेट में कुछ बदलाव कर सकते है। 'पुष्पा 2' जो स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी थी, पर अब माना जा रहा है कि ऐसा मुमकिन नहीं होगा।

'पुष्पा 2' रिलीज डेट पर गहराया संकट (Pushpa 2 Release date)

फिल्म 'पुष्पा 2' यानी ‘पुष्पा द रूल’ साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा: द राइज़ का सिक्वल है। इसके पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। अब दूसरा पार्ट आने वाला था लेकिन पुष्पा 2 के रिलीज होने पर संकट आ गया है। पुष्पा 2 के एक अहम कलाकार ने रातों रात फिल्म से अपना नाम पीछे ले लिया है, जिस वजह से मेकर्स चिंता में आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 के एडिटर एंटनी रूबेन ने खुद का नाम फिल्म से साइड कर लिया है, जिस वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है।

एंटनी रूबेन ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की डेट्स में परेशानी की वजह से फिल्म से साइड होने का फैसला लिया है। खबरे ये भी है कि पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार और एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए नए एडिटर की तलाश कर ली है। फिल्म के मेकर्स ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवीन नूली को चुना है। ऐसे में मेकर्स की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट में कोई बदलाव न हो।

Updated on:
16 May 2024, 1:26 PM IST
Published on: